• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक है: CM धामी

Writer D by Writer D
19/02/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को कहा कि सरकार राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक है। सीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भूमि कानून को मंजूरी दे दी है।उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही राज्य की मूल पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वह उनका भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। निश्चित रूप से यह कानून राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। इससे पहले 18 फरवरी को धामी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के मानक मद 40 में प्रावधानित 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति को मंजूरी दी थी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य योजना के अंतर्गत देहरादून जिले के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के वार्ड संख्या 5 धोरान खास की विभिन्न सड़कों के डीबीएमबीसी द्वारा सतह लेपन एवं साइनेज के कार्य के लिए 243.91 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गढ़वाल में प्रस्तावित चल्कुड़िया-मसमोली-सकनोली-नौखोली मोटर मार्ग का नाम शहीद मंदीप सिंह नेगी मोटर मार्ग, सिसलडी-मंझोला मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोटर मार्ग, बाडियूं कांडूल तल्ला-कांडूल मल्ला उत्तिंडा (मुस्तखाल-पुलस्यूं-उत्तिंडा मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तुला सिंह रावत मोटर मार्ग रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में वनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग से गौलापुल तक गौला नदी के अत्यधिक जल प्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सतही सुधारीकरण कार्य हेतु 148.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की तथा विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत गोलूछीना-गल्ली-वस्यूरा-गोविंदपुर मोटर मार्ग को जोड़ने हेतु चिनौना गाड़ पर 15 मीटर लम्बे आरसीसी पुल के निर्माण कार्य हेतु 150.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की। अल्मोड़ा जिले के लिए 121.83 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।

Tags: cm dhami
Previous Post

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, कल लेंगी शपथ

Next Post

पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Harish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

योगी सरकार की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने संभाली कमान

13/01/2025
Sanjay Raut

संजय राऊत को नहीं मिली राहत, 5 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

22/08/2022
accident

दर्दनाक हादसा! पुलिस की जीप के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौत

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version