• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकाह पढ़ने में अटका दूल्हा, सच के खुलासे ने उड़ा दिए सबके होश

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महाराजगंज
0
Nikah

Nikah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के महराजगंज जिले की कोल्हुई थाना क्षेत्र में रविवार को निकाह के दौरान बवाल मच गया। मौलवी जब निकाह पढ़वा रहे थे तो उर्दू के कुछ शब्दों के उच्चारण में दूल्हा अटक गया। इससे लोगों को शक हुआ। पूछताछ शुरू हुई तो दूल्हे की पोल खुल गई। वो दूसरे मजहब का निकला। इस पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। भागने की कोशिश पर घरातियों ने कुछ बारातियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल, कोल्हुई इलाके की एक लड़की से सिद्धार्थनगर के एक युवक की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। लड़का, लड़की के घर भी आने-जाने लगा। दो साल बाद लड़की के परिजनों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी। लड़की को लड़के के बारे में सब पता था, लेकिन वो अपने घर वालों को नहीं बताना चाहती थी। लिहाजा उसने लड़के को मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने पर राजी किया।

दोनों ने शादी करने का फैसला तो ले लिया, लेकिन दूल्हे ने लॉकडाउन का हवाला देकर केवल पांच बारातियों को ही लाने की बात कही। तय तारीख पर रविवार को पांच लोगों को लेकर युवक शादी करने लड़की के घर पहुंचा। निकाह के वक्त दूल्हा उर्दू शब्द बोलने में अटकने लगा। इस पर मौलवी को शक हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि, देर शाम तक लड़की उसी लड़के से निकाह करने की जिद पर अड़ी रही।

विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे मुकुल रॉय, सामने आई यह वजह

लड़की के परिजन दूल्हे के घर गए नहीं थे। इसलिए वो सच्चाई से बेखबर थे। पूछताछ के साथ तलाशी शुरू हुई तो दूल्हे के पर्स से उसका पैन कार्ड मिला, जिस पर फोटो तो युवक का ही था, लेकिन नाम दूसरे मजहब का था। सूचना मिलते ही एसआई लवकुश मौके पर पहुंचे। दूल्हे और बारात में आए कुछ युवकों को थाने ले आए। युवकों ने बताया कि वो दूल्हे के दोस्त हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक दूल्हे के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक दिलीप शुक्ला ने बताया कि दूल्हे सहित बारातियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। दूसरे मजहब की बात लड़की को पहले से पता थी। निकाह कराने वाले मौलवी को इस बात की जानकारी नहीं थी, जिसपर बवाल हो गया। पीड़ित पक्ष अगर तहरीर देगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsMaharajganj newsnikahup news
Previous Post

विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे मुकुल रॉय, सामने आई यह वजह

Next Post

समय से पहले पहुंचा मानसून, कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
monsoon

समय से पहले पहुंचा मानसून, कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू

यह भी पढ़ें

corona

फिर दहला रहा कोरोना

24/02/2021
hockey

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
AK Sharma

NTPC शहरों के कचरे से बनाएगा ग्रीन चारकोल

12/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version