• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, ये नेता छोड़ सकते हैं अपना पद

Writer D by Writer D
02/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत मंत्री बने कई पदाधिकारी संगठन में मिला पद छोड़ सकते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह संगठन का पद छोड़ सकते हैं।

बेबी मौर्य संभाल रही महिला एवं बाल-कल्याण विभाग, संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं है। उनको इस साल हुए विधानसभा चुनाव से इस्तीफा दिलाकर यूपी लाया गया था। इसके बाद पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश में बीजेपी (BJP) की सरकार बनने के बाद उन्हें महिला एवं बाल-कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस हिसाब से मौर्य संगठन और सरकार, दोनों में जिम्मेदारी निभा रही है।

दयाशंकर सिंह संभाल रहे परिवहन विभाग, संगठन में उपाध्यक्ष

योगी सरकार में दयाशंकर सिंह परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट कर मैदान में उतारा गया था। मंत्री दयाशंकर सिंह भाजपा (BJP) ओबीसी सेल के प्रभारी भी हैं और संगठन में उपाध्यक्ष भी हैं।

जेपीएस राठौर योगी सरकार में मंत्री, संगठन में महासचिव

जेपीएस राठौर योगी सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा संभाल रहे हैं। इसके साथ वह संगठन में महासचिव भी हैं।

यहां कोई बाबूजी नहीं है, पैर छूकर ‘आशीर्वाद’ लेने पर लगेगा जुर्माना

एके शर्मा योगी कैबिनेट में मंत्री, संगठन में उपाध्यक्ष

एके शर्मा भी सरकार और बीजेपी (BJP) संगठन, दोनों में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शर्मा अभी योगी सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्रालय संभाल रहे हैं। एके शर्मा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद भी संभाल रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिया था इस्तीफा

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त को भूपेंद्र चौधरी को यूपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। यूपी बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का पालन करने के लिए मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। इस दौरान भूपेंद्र ने सीएम योगी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के लिए भी आभार जताया था।

Tags: bjpLucknow Newspolitical newsup news
Previous Post

यहां कोई बाबूजी नहीं है, पैर छूकर ‘आशीर्वाद’ लेने पर लगेगा जुर्माना

Next Post

फिर एक हुए चारु आसोपा और राजीव सेन

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Charu

फिर एक हुए चारु आसोपा और राजीव सेन

यह भी पढ़ें

shot

गल्ला व्यापारी की लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

13/05/2021
Assistant Professor

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का पूरा होगा सपना, इस सरकारी विभाग में निकली वैकेंसी

24/08/2024
shivraj singh chauhan

किसानों को सब्जियों के सही मूल्य दिलवाना सरकार का लक्ष्य : शिवराज

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version