• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोर की मौत पर 40 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन, तिरंगे में लपेटकर दी गई अंतिम विदाई

Writer D by Writer D
24/03/2022
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतक। राष्ट्रीय पक्षी (National Bird) मोर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रोहतक (Rohtak) रेलवे स्टेशन पर जब घटना की जानकारी हुई तो तो राजकीय सम्मान के साथ मोर की अंतिम विदाई की तैयारी की गई।

हालांकि इस अंतिम विदाई के लिए 40 मिनट तक मालगाड़ी स्टेशन पर रुकी रही। राष्ट्रीय पक्षी मोर को तिरंगे झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के सामने अचानक एक मोर आ गया।नजदीक जाकर देखा गया तो मोर मालगाड़ी के आगे फंसा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।

राष्ट्रीय पक्षी होने के नाते मोर को अंतिम विदाई देने की सभी तैयारियां की गईं। ट्रेन के चालक, स्टेशन मास्टर व जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर को बाकायदा सम्मान के साथ स्ट्रेचर पर रखा।

सभी तैयारियां पूरी होने के बाद मोर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हालांकि इस दौरान 40 मिनट तक मालगाड़ी रोहतक रेलवे स्टेशन पर रुकी रही।

थाना प्रभारी जीआरपी रोहतक नरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रेन एक्सीडेंट में मोर की मौत हो गई थी। जब इस बात की जानकारी हुई तो राष्ट्रीय पक्षी (National Bird) होने के नाते पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Tags: harayana newsNational newsRohtak news
Previous Post

योगी रचेंगे इतिहास, 50 हजार से अधिक मेहमान होंगे राजतिलक के गवाह

Next Post

अद्भुत बना है महादेव का दरबार : मोहन भागवत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Next Post

अद्भुत बना है महादेव का दरबार : मोहन भागवत

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

आज बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

15/02/2021

SBI CBO एग्जाम का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर करें चेक

29/01/2021
IIT JAM 2021

IIT JAM 2021 एग्जाम की आन्सर की हुई जारी, jam.iisc.ac.in से करें डाउनलोड

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version