• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना केरल से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को केरल के त्रिवेन्द्रम से एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना है, जिसकी एसटीएफ को काफी दिनों से तलाश थी।

एसटीएफ प्रयागराज के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने केरल के त्रिवेन्द्रम गांधी पार्क से दीपक मंडल को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मूलरुप से पश्चिम बंगाल के जयनपुर का रहने वाला है।

पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना है। वह करीब 14 सालों से भारतीय जाली नोटों की तस्करी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर करता है। शुरुआती दिनों में उसने पश्चिम बंगाल निवासी लट्टू शेख से 40 हजार रुपये की असली मुद्रा के बदले एक लाख रुपये के नकली नोट लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली पंजाब और केरल आदि प्रदेशों में सप्लाई करने कैरियर के साथ स्वयं जाता था।

नदी के रास्ते नाव से बांग्लादेश से भारतीय जाली मुद्रा मंगाकर जहां मांग होती है वहां सप्लाई करता था। इसके अलावा वह अपने गांव में लोगों को बुलाकर भी असली नोट के बदले नकली नोट देता है।

एएसपी ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नकली नोटों की हो रही तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाईयां की जा रही थी। इसी कड़ी में एसटीएफ को दीपक मंडल की गिरफ्तारी के रुप में बड़ी कामयाबी मिली है। बताया कि पिछले कुछ माह से लगातार उस पर नजर रखी जा रही थी। उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।

Tags: crime newsLucknow Newsup newsup stf
Previous Post

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मच कोहराम

Next Post

बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
accident

बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़ें

Tokyo Olympic

Tokyo Olympic: खिलाड़ियों को दिये गए ‘एंटी सेक्स बेड’, जानिए इसकी खासियत

20/07/2021
Bribe

बिजली कनेक्शन लगाने के लिए JE ने मांगे 60 हजार रुपये, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

04/12/2024
Neetu gets emotional remembering late actor Rishi Kapoor

स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई नीतू

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version