• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर हुई 138

Writer D by Writer D
09/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां अब तक 08 करोड़ 01 लाख से अधिक कोविड की जांच हुई है, साथ ही, 09 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड की पहली डोज भी दी जा चुकी है, जो दर्शाता है कि प्रदेश सरकार कोविड के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 17 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 138 है।

जनपद अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मऊ, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,72,447 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 01 लाख 36 हजार 794 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश देश का एक मात्र राज्य है, जहां अब तक 08 करोड़ 01 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं।

सीएम योगी ने ब्रज व कानपुर क्षेत्र के भाजपा सांसदों, विधायकों को दी चुनावी टिप्स

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों का समय से टीकाकरण किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 11 करोड़ 45 लाख 22 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन 548 में से अब तक 497 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील हो चुके हैं। इसमें पी0एम0 केयर से प्रस्तावित 127 में से 126 प्लाण्ट भी सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री जी ने शेष ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना तेजी से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित विभिन्न विषाणुजनित व जीवाणुजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य निरन्तर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 75 जनपदों में न्यूनतम एक-एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए कृतसंकल्पित है। निरंतर किये गये प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 16 जनपदों में पी0पी0पी0 मॉडल के आधार पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के सम्बन्ध में तेजी से प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हो सके।

Tags: corona cases in upLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने ब्रज व कानपुर क्षेत्र के भाजपा सांसदों, विधायकों को दी चुनावी टिप्स

Next Post

किसी भी दशा में किसी भी किसान का बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी, 200 से अधिक जापानी दिग्गज तलाशेंगे अवसर

17/08/2026
375,000 women became pioneers of the White Revolution.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों का असर, श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं पौने चार लाख महिलाएं

17/08/2026
Dayashankar Singh
उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

17/08/2026
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
Fertilizer
उत्तर प्रदेश

खरीफ में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर योगी सरकार का जोर

17/08/2026
Next Post

किसी भी दशा में किसी भी किसान का बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा : योगी

यह भी पढ़ें

firangi mahal

मस्जिद में सिर्फ 05 लोग ही पढ़े अलविदा की नमाज : फिरंगी महली

04/05/2021
भारत के इक्कीस परमवीर

काव्य ग्रंथ ‘भारत के इक्कीस परमवीर’ का लोकार्पण 14 फरवरी को दिल्ली के हिन्दी भवन में

11/02/2021
airplanes

अब खाना पकाने के तेल से उड़ान भरेगी फ्लाइट, हवाई यात्रा में नई क्रांति की तैयारी

17/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version