• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.38 करोड़ हुई, 14.79 लाख लोगों की मौत

Writer D by Writer D
02/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक 14.79 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तथा करीब 6.38 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,37, 88,113 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,79,442 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.37 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,70,552 मरीजों की मौत हुई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 36,604 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 95 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 89.32 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 501 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,38,122 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.28 लाख है।

देश में कोरोना रिकवरी दर 94 प्रतिशत हुई, 89.32 लाख मरीज़ रोगमुक्त

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या करीब 63.87 लाख हो गयी है जबकि 1,73,817 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 23.02 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 40,050 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 22.75 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 52,821 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,511 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक करीब 16.47 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 59,148 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 16.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,361 लोगों की मौत हुई है।

एक देश एक चुनाव करवाना नहीं है आसान, लेकिन यह है बहुत जरूरी

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,928 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,934 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,06,765 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 10.94 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 17,177 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के करीब 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 17,599 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 9.76 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,628 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,966 लोगों की मौत हो चुकी है।

बॉलीवुड एक्टर सनी दयोल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर फैंस को दी जानकारी

दक्षिण अफ्रीका में 7.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,644 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.65 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,962 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 6.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,936 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,786 लोगाें की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.54 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,306 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,430 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 5.44 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 17.81 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से 5.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,518 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 5.28 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,407 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 11,530 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.67 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,675 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,418 लोगों की मौत हो चुकी है।

जापान: आसमान से हुई आग के गोलों की बारिश, देखने वाले दंग

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,166 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.81 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,229 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक करीब 3.60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 5,915 लोगों की जान जा चुकी है।सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.57 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,907 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक 3.38 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,877 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 3.31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 4,940 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,501, बोलीविया में 8,963, मिस्र में 6,666, चीन में 4,743, ग्वाटेमाला में 4,178, पनामा में 3,098 और होंडुरास में 2,918 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

एक देश एक चुनाव करवाना नहीं है आसान, लेकिन यह है बहुत जरूरी

Next Post

‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी : राहुल-प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
Next Post
किसानों को जुमले देना बंद करो सरकार stop giving jumalis to the farmers

‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी : राहुल-प्रियंका

यह भी पढ़ें

samdhi-samdhan absconding

यूपी में सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन फरार

18/04/2025

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के लिए ‘अंतिम अरदास’ आज, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

12/10/2021
night shelters

प्रदेश में शीतलहर को लेकर योगी सरकार अलर्ट, गरीबों और निराश्रितों के लिए की संवेदनशील पहल

27/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version