• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग ने फल वाले के नाम की अपनी करोड़ो की प्रॉपर्टी, रिश्तेदारों में मच गया हड़कंप

Writer D by Writer D
25/12/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Property

Property

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक 88 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपनी सारी प्रॉपर्टी (Property) फल बेचने वाले एक शख्स के नाम कर दी। उसके फ्लैट की कीमत ही 3।84 करोड़ रुपये से अधिक है। बुजुर्ग के इस फैसले से उसके रिश्तेदारों को झटका लगा। मगर जब इसके पीछे की वजह सामने आई, तो लोगों ने बुजुर्ग शख्स को ही सही ठहराया।

ये मामला चीन के शंघाई का है। यहां मा नामक शख्स ने तीन साल पहले ये फैसला लिया कि वो अपनी सारी प्रॉपर्टी (Property) फल बेचने वाले के नाम कर देंगे। जिससे उनका खून का रिश्ता भी नहीं है। उन्होंने ये सब अपनी वसीयत में लिखवा दिया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फल विक्रेता का नाम लियु है। उसके नाम मा ने ये प्रॉपर्टी इसलिए की क्योंकि उसने मौत से पहले के आखिरी सालों में बुजुर्ग की काफी देखभाल की थी। कुछ साल पहले लियु अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मा के घर रहने आ गए। पूरे परिवार ने इस दौरान उनका ख्याल रखा।

फिर 31 दिसंबर, 2021 में बुजुर्ग शख्स मा की मौत हो गई। तब उनकी तीनों बहनों ने बैंक अकाउंट सर्टिफिकेट लियु को देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने भाई की प्रॉपर्टी में उनका अधिकार है। काफी परेशान होने के बाद लियु ने कोर्ट का रुख किया।

मा की तीनों बहनों ने कहा कि ये बात गलत है कि उनके बुजुर्ग भाई ने अपनी मौत से पहले 2020 में लियु के साथ एक अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। जिसमें लिखा था कि जीते जी लियु ही उनकी देखभाल करेगा और मौत के बाद उनकी सारी प्रॉपर्टी भी उसे ही मिल जाएगी।

बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली, चोरी रोकने पहुंची थी पुलिस की टीम

इन्होंने दावा किया कि मा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उन्हें भूलने की बीमारी हो गई थी। ऐसे वक्त में उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। हालांकि नोटरी अधिकारियों ने रिश्तेदारों के इस दावे को नकार दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग शख्स की मानसिक हालत एकदम ठीक थी।

इसी महीने बाओशान डिस्ट्रिक्ट पीपल्स कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाया। न्यायाधीशों ने कहा कि अग्रीमेंट वैध है और आदेश दिया कि मा का घर, पैसा सबकुछ लियु को दे दिया जाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, लियु मा के घर के पास ही फल बेचते हैं। एक दिन दोनों की बातचीत हुई। तभी से ये एक दूसरे के काफी करीब आ गए।

मा के इकलौते बेटे की मानसिक बीमारी के चलते मौत हो गई थी। ऐसे में सबकुछ लियु ने संभाल लिया। मा के रिश्तेदारों में से कोई भी उनके बेटे के अंतिम संस्कार तक में नहीं आया। जब वो बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती हुए तब भी कोई मिलने नहीं आया। तब भी लियु ने ही देखभाल की। ऐसे में उन्होंने अपना सबकुछ लियु को दे दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस फैसले की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Tags: # world newsamazing newschina newsinternational Newstrending news
Previous Post

बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली, चोरी रोकने पहुंची थी पुलिस की टीम

Next Post

अब देश अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर चलेगी ये ट्रेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Next Post
Amrit Bharat Express

अब देश अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर चलेगी ये ट्रेन

यह भी पढ़ें

जम्मू में कोहरे चादर में लिपटा fog wrapped in Jammu

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का चढ़ा पारा, जम्मू में कोहरे चादर में लिपटा

12/02/2021
suicide

मफ़लर से फंदा लगाकर मजदूर ने लगाया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस

06/02/2021
Kesari Jalebi

मीठा खाने को कर रहा है दिल, तो ये टेस्टी डिश करेगी आपकी विश पूरी

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version