• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है : योगी

Writer D by Writer D
23/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर गुरुवार को यहां विधान भवन प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोकभवन में चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम में कृषकों, कृषि उद्यमियों और कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया। 11 किसानों को ट्रैक्टर भेंट किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अधिकतम उत्पादन, जैविक प्राकृतिक खेती और उन्नत खेती करने वाले किसानों को एक लाख, 75 हजार और 50 हजार की राशि से सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद के हुकुम सिंह को गेंहू उत्पादन के लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं भारत माता का महान सपूत के 129वीं जयन्ती पर नमन करता हूं। चौधरी साहब ने किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाया था। देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है। चौधरी जी के सपनों को केंद्र और राज्य सरकार मिल कर पूरा कर रही है।

2014 से पहले इस देश में किसान आत्महत्या करता था। 2017 के पहले यूपी में भी किसान आत्महत्या करता था। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार ने किसानों को दिया है। 2018 में लागत का डेढ़ गुना एमएसपी केन्द्र सरकार ने किया। केंद्र और राज्य सरकार जब मिलकर काम करते हैं तो नतीजा बेहतर होता है।

हमारी सरकार ने 22 लाख हेक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था किया है। पिछली सरकारों में क्रय की कोई नीति ही नहीं थी। धान और गेंहू का कार्य सीधे किसान से किया गया और भुगतान सीधे खाते में डीबीटी के जरिये किया गया। हमारी सरकार ने 20 नये जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र खोले हैं। मंडियां पहले शोषण का केन्द्र होती थीं। गन्ना मूल्य का डेढ़ लाख करोड़ का भुगतान सरकार ने सीधे किसानों को खाते में दिया है। प्रदेश के 119 चीनी मिलें कोरोना काल में भी चलती रहीं।

आरोग्य संवाद में छलका लाभार्थियों का दर्द, मदद के लिए जताया आभार

मंडी समिति के माध्यम से चयनित 11 किसानों को ट्रैक्टर दिया। यहां तमाम किसानों व समानित किया गया। इनमें महिला किसान भी शामिल हैं। प्राकृतिक खेती की शुरुआत हुई है। गौ आधारित खेती की विशेष ट्रेनिंग कराई गई। पीएम का जोर इसी गौ आधारित और प्राकृतिक खेती पर जोर दिया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनाथ सिंह की सरकार ने चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया था। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से किसान हित में कार्य किया जा रहा है। पिछली सरकार की तुलना में इस सरकार में धान और गेहूं की दोगुना खरीद हुई।

Tags: cm yogiLucknow Newsnationla farmer dayup newsYogi News
Previous Post

आरोग्य संवाद में छलका लाभार्थियों का दर्द, मदद के लिए जताया आभार

Next Post

जानिए आज के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post

जानिए आज के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस

यह भी पढ़ें

आर्गेनिक और नेचुरल ब्यूटी में विश्वास करती है निहारिका रायजादा

10/11/2020
Fahad Yajdani

फरार बिल्डर याजदानी के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, अलाया अपार्टमेंट कांड मामले में है आरोपी

21/04/2023
BSNL की ‘चमकी किस्मत’ लेकिन Vi की ‘डूब गई लुटिया’, Jio-Airtel का ऐसा हुआ हाल

BSNL का बंपर फायदा, Vi की हालत खराब; Jio-Airtel पर भी बड़ा असर

02/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version