• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिस समाज में प्रतिभाओं को अवसर मिलते हैं वही समाज नया इतिहास गढ़ता है : मिश्र

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Kalraj Mishra

राज्यपाल कलराज मिश्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि जिस समाज में प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर मिलते हैं, वही समाज तेजी से आगे बढ़ता है और नया इतिहास गढ़ता है।

श्री मिश्र ने संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह में रविवार को यहां राजभवन से वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के गौरव को बचाए रखने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। उन्होंने प्रतिभाओं का पोषण करके उन्हें प्रोत्साहन देने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ी उनका अनुकरण करके भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सके।

उन्होंने गौ, गंगा, गीता और गायत्री को भारतीय संस्कृति के प्रमुख स्तम्भ बताते हुए कहा कि गौसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, गंगा हमें सभी विकारों से दूर रहकर जीवन जीने का संदेश देती है, गीता से बड़ा कर्म का कोई संदेश नहीं है और गायत्री मंत्र जीवन के उजास का संवाहक है। उन्होंने कहा कि इन्हीं चार प्रमुख स्तम्भों पर भारतीय संस्कृति अब भी शाश्वत टिकी हुई है।

हमारी सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाएगी : सीएम योगी

श्री मिश्र ने कहा कि राजस्थान का गौरवमयी इतिहास, किले और महल, स्थापत्य सौंदर्य, शिल्प, मेले और त्योहार उत्सवधर्मिता का अनूठा उजास लिए हैं। यहां की कला, साहित्य और सांस्कृतिक पृष्ठ भूमि विश्व भर में अपनी अलग पहचान रखती है। उन्होंने इस अवसर पर राजस्थान गौरव अलंकरण से सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामना भी दी।

कार्यक्रम के आरम्भ में श्री मिश्र ने संविधान की उद्देश्यिका तथा मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया। इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गोवर्धन लाल बाढ़धार, संस्कृति युवा संस्था के संरक्षक एच.सी. गणेशिया, कार्यकारी अध्यक्ष चित्रा गोयल सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Previous Post

सीएम योगी आज करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Next Post

ग्वालियर के विकास पर खर्च किए जायेंगे पांच हजार करोड़ रूपये : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
shivraj singh chauhan

ग्वालियर के विकास पर खर्च किए जायेंगे पांच हजार करोड़ रूपये : शिवराज

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

28/01/2022
cm yogi

कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश

17/06/2021
Karni Sena members who attacked SP MP's convoy released

सपा सांसद के काफिले पर हमला करने वाले करणी सेना के सदस्य रिहा, ये है पूरा मामला

28/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version