• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदियों में प्रवाहित हो रहे शवों के मामले की न्यायिक जांच हो : लल्लू

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ajay kumar lallu

ajay kumar lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बलिया और गाजीपुर समेत अन्य जिलों में नदियों में प्रवाहित शवों के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरूवार को पत्रकारों से कहा कि वैश्विक महामारी को रोकने में विफल सरकार की नाकामी की तस्वीर नदियों में बहते शवों को देखकर लगायी जा सकती है। नदियों के तट तक बह कर आये इनमें से कई शव पीपीई किट में लिपटे हैं जिसे आवारा जानवर नोंच खसोट रहे हैं। उनकी पार्टी की मांग है कि कोरोना संकट काल में गंगा, यमुना समेत अन्य नदियों में प्रवाहित शवों के मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करायी जाये ताकि इन शवों को प्रवाहित करने का सच जनता के सामने आ सके।

उन्होने कहा कि आंकड़ों की हेराफेरी कर सरकार कोरोना संक्रमण को काबू करने का दावा कर रही है जबकि सच यह है कि विशेषकर ग्रामीण इलाकों में कोरोना टेस्टिंग के अलावा दवा आक्सीजन के अभाव में बड़ी संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। पीआर मैनेजमेंट के सहारे डब्लूएचओ से वाहवाही लूट रही योगी सरकार को गांवों में बिगड़ते हालात को रोकने के लिये तत्काल बड़े कदम उठाने होंगे।

भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गंगवार का निधन

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार को मेडिकल उपकरणों और दवाओं पर जीएसटी तत्काल खत्म कर देनी चाहिये ताकि जनता को बीमारी के इस कठिन समय में फौरी राहत मिल सके। उन्होने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दुष्प्रभाव को देखते हुये सरकार को तीसरी लहर से निपटने के लिये अभी से कदम उठाने होंगे। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को आक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों से लैस करना होगा।

चिकित्सकों का पर्याप्त बंदोबस्त करना होगा क्योंकि तीसरी लहर विशेषकर 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिये घातक मानी जा रही है। टीकाकरण की सुस्त रफ्तार को कई गुना तेज करना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा आबादी में कोरोना से लड़ने के लिये जरूरी प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो सके।

CM योगी ने परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सरकार को टेस्टिंग की प्रक्रिया को विस्तार देना चाहिये ताकि संक्रमित व्यक्ति और उसके संपर्क में आने वालों की जल्द पहचान हो सके। साथ ही साथ आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में हो रही देरी को रोकना होगा। तभी देश और उत्तर प्रदेश कोरोना के खतरे का सामना करने में सक्षम हो सकेंगे।

Tags: ajay kumar lallu
Previous Post

उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य

Next Post

कोरोना की चेन तोड़ने में लगी निगरानी समितियां, परिवार के एक-एक सदस्य की हो रही जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
corona test

कोरोना की चेन तोड़ने में लगी निगरानी समितियां, परिवार के एक-एक सदस्य की हो रही जांच

यह भी पढ़ें

Jyeshtha Amavasya

कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें पूजा-विधि एवं शुभ मुहूर्त

17/11/2024
Arrested

1.80 करोड़ रुपये की चरस बरामद

26/08/2022

सिविल सिद्धार्थ बार में सीएम योगी का जन्मदिन व पौधरोपण कर मना विश्व पर्यावरण दिवस

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version