• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम के मिजाज में दिखी नरमी, शुरू हुई बादलों की आवाजाही

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
weather
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से तल्ख बने मौसम के मिजाज में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। तापमान में तो थोड़ी गिरावट आयी है। उमस से भी थोड़ी राहत मिली है। कुछ शहरों में बारिश के बाद मौसम गुलाबी हुआ है।

बाकी शहरों में भले ही बारिश नहीं हुई है लेकिन, बादलों के जमावड़े से इसकी उम्मीद तो बंधी ही है। तपन से भी राहत मिली है। प्रदेश में लखनऊ और इसके आसपास के जिलों में तेज धूप का सामना आज शनिवार को नहीं करना पड़ रहा है। इसके साथ ही एनसीआर के जिलों में भी बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन इलाकों में कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

ऐसे में उन शहरों को थोड़ी राहत और मिल जायेगी. लेकिन, अच्छी बारिश के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। अगले 5-6 दिनों के लिए जारी मौसम के अनुमान में कहा गया है कि 8 जुलाई को पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्से में बारिश की संभावना है। वहीं, 9 जुलाई को पूर्वी यूपी के साथ ही पश्चिमी यूपी के जिलों में भी ज्यादा बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घण्टे में प्रदेश के दो-तीन जिलों को छोड़कर बाकी कहीं बारिश दर्ज नहीं की गयी। सबसे ज्यादा 10.8 मिलीमीटर बारिश बनारस में हुई। इसके बाद प्रयागराज में 7.9 मिमी, आगरा में 3.7 मिमी जबकि उरई और झांसी में मामूली बारिश दर्ज की गयी। बुन्देलखण्ड और ब्रज क्षेत्र के जिलों में लगातार बढ़ते तापमान पर भी ब्रेक लगा।

शादी के 15 साल बाद अलग हुए अमीर और किरण राव, बयान जारी कर कही ये बात

दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है। शुक्रवार को आगरा सबसे गर्म शहर रहा जहां दिन का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे सूबे के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही चल रहा है। वहीं, कल शाम को गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाके में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Tags: eather reportHeavy rainMonsoon Alertmonsoon in upRain alertweather forecastWeather NewsWeather updates
Previous Post

जिपं अध्यक्ष: पूर्व सपा प्रत्याशी मालती आवट का बड़ा आरोप, बोलीं- मुझे हराया गया है

Next Post

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Asif Ali Zardari

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

oily skin

इन टिप्‍स का इस्तेमाल करने से बारिश के मौसम में Oily Skin नहीं होगी चिपचिपी

15/07/2021
Jyeshtha Amavasya

इस दिन पड़ रही है ज्येष्ठ अमावस्या, नोट करें पूजन नियम

01/06/2024

Tokyo Olympic के सूरमाओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version