• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन टिप्‍स का इस्तेमाल करने से बारिश के मौसम में Oily Skin नहीं होगी चिपचिपी

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
oily skin

oily skin

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। बारिश के मौसम में उमस और नमी बढ़ जाती है, जिससे ऑयली स्‍किन वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस बात का जरूर ध्‍यान रखें कि जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही अपने स्‍किन केयर प्रोडक्‍ट्स भी बदल लेने चाहिए। मौसम में नमी के कारण स्‍किन पोर्स बढ़ जाते हैं, जिसकी वजह से सीबम का उत्पादन भी तेज हो जाता है और स्‍किन पर कील-मुंहासे और ब्‍लैकहेड्स जमने लगते हैं। अगर कुछ आसान से उपाय अजमाए जाएं, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

स्‍किन पर चिपचिपाहट और ब्रेकआउट को रोकने के लिए, सुबह और शाम अपने चेहरे को लाइट ऑयल-फ्री क्लींजर से साफ करें। यह अतिरिक्त तेल के साथ-साथ आपके चेहरे से गंदगी और धूल से भी छुटकारा दिलाएगा और मुंहासे को रोकेगा।

मानसून में भी सनस्क्रीन का उपयोग करना आवश्यक है, क्योंकि यूवी किरणें हर वक्‍त हमारे आस-पास मौजूद रहती हैं। यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि, तैलीय त्वचा के लिए एक ऐसी सनस्क्रीन का उपयोग करें, जो नॉन-कॉमेडोजेनिक हो। ऐसी सनस्‍क्रीन आपके पोर्स को बंद नहीं करेगी और मुंहासे को होने से रोकेगी।

डेड स्‍किन आपके चेहरे के पोर्स को बंद कर सकते हैं। इन्‍हें दूर करने के लिए सप्‍ताह में दो बार फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्‍किन ऑयली है तो इसका प्रयोग और भी ज्‍यादा जरूरी बन जाता है। अगर आप चाहें तो बाजार की बजाए घरेलू स्‍क्रब भी तैयार कर सकती हैं। स्‍क्रब को चेहरे से साफ करने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें।

मुल्‍तानी मिट्टी या फिर बेसन से बना फेस लगाएं, क्‍योंकि यह चेहरे से अत्‍यधिक तेल को सोखता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट भी करेगा और स्‍किन में कसाव भी भरेगा। इसके अतिरिक्त, आपकी त्वचा के पोर्स को कम करने में एक फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है।

दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं, क्‍योंकि इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगी। नमी के कारण आपको ढेर सारा पसीना आ सकता है और आपकी स्‍किन डिहाइड्रेटेड दिख सकती है। शरीर में पानी की कमी आपको सुस्‍त और थका हुआ बना सकती है।

इन सब चीजों के अलावा अपनी स्‍किन को हमेशा क्‍लीन रखें और उन्‍ही स्‍किन केयर प्रोडक्‍ट्स का यूज करें जो ऑयल-फ्री हो या फिर वॉटर बेस्‍ड हों।

Tags: oily skin caring tipsoily skin caring tips for monsoonoily skin monsoon tipsoily skin tipsऑइली स्किन का कैसे रखें ख्यालऑइली स्किन टिप्सऑइली स्किन ब्यूटी टिप्स
Previous Post

रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें लहसुन और ये तेल, नाखून होंगे खूबसूरत और बड़े

Next Post

जल्दी वजन बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
weight gain diet

जल्दी वजन बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

यह भी पढ़ें

AK Sharma

स्वामी प्रसाद मौर्या भ्रमित हैं, विपक्षी दल मुद्दा विहीन: एके शर्मा

07/02/2023

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सूर्य नमस्कार कर दिया निरोगी रहने का संदेश

08/09/2021
Arrested

25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version