• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, नहीं बढ़ेगी ईएमआई

Writer D by Writer D
05/06/2026
in Business, Main Slider
0
There was no change in the repo rate

There was no change in the repo rate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) में बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने इसे 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। इससे होम और कार लोन महंगे नहीं होंगे तथा ईएमआई नहीं बढ़ेगी।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 3 दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने तटस्थ रुख को बरकरार रखते हुए चालू वित्त वर्ष की दूसरी मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दर रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखा। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हमें भरोसा है कि हम चुनौतियों से पार पाते हुए और मजबूती से उभर कर निकलेंगे। उन्होंने कहा, “इस साल के लिए रियल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ का अनुमान अब 6.6 फीसदी है। पहले हमने 6.9 फीसदी का अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए 6.6 फीसदी, दूसरे के लिए 6.3 फीसदी, तीसरी के लिए 6.5 फीसदी और चौथी के लिए 6.8 फीसदी का अनुमान है।”

हर दो महीने में एमपीसी की बैठक

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में छह सदस्य होते हैं। इनमें से तीन रिजर्व बैंक के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। रिजर्व बैंक की हर दो महीने में मौद्रिक समीक्षा की बेठक होती है। वित्त वर्ष 2026-27 में मौद्रिक समीक्षा समिति की कुल 6 बैठकें होंगी, पहली बैठक 6-8 अप्रैल, 2026 को हुई थी।

क्या होता है रेपो रेट (Repo Rate) 

आरबीआई जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट (Repo Rate) कहते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। बैंकों को लोन सस्ता मिलता है, तो वो अक्सर इसका फायदा ग्राहकों को पास कर देते हैं यानी बैंक भी अपनी ब्याज दरें घटा देते हैं।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने अप्रैल महीने में एमपीसी की समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से तटस्थ रुख अपनाते हुए रेपो रेट (Repo Rate) को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा था। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर 5.25 फीसदी की थी।

Tags: gdpRBIrepo rate
Previous Post

सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

Next Post

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
Next Post
Kailash Kher

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Icc women world cup

ICC ने जारी किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल

15/12/2020
Rahul Gandhi

कांग्रेस के अपने कार्यक्रम में चली गई लाइट, राहुल गांधी बोले- जितना माइक बंद करना है कर लो मैं फिर भी बोलूंगा

26/11/2024
Rubina Dilaik's workout video went viral on social media

सोशल मीडिए पर वायरल हुआ रुबीना दिलैक का वर्कआउट वीडियो

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version