• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आइब्रो बनाती हैं आंखों को खूबसूरत, इन उपायों से बनाएं घनी

Writer D by Writer D
28/01/2026
in फैशन/शैली
0
eyebrows

eyebrows

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महिला चाहती हैं कि वह खूबसूरत दिखे और इसके लिए वह अपनी स्किन को गोरा बनाने में जुट जाती हैं। केवल रंग गोरा हो जाने से कोई खूबसूरती के पैमाने पर फिट नहीं हो जाता है बल्कि महिलाओं की खूबसूरती में उनकी आंखों का भी बड़ा योगदान होता है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब आईब्रो यानि भौंहे (Eyebrows) घनी हों। महिलाएं आइब्रो को घना दिखाने के लिए आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह अस्थायी तरीका है। अगर आपकी आईब्रो (Eyebrows) बहुत पतली या हल्की हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इन्हें मोटा और घना बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

कैस्टर ऑयल

अगर आपके घर में कैस्टर ऑयल है तो आप इसका प्रयोग भी घनी आइब्रो (Eyebrows)के लिए कर सकती हैं। ये जल्द से जल्द आपको घनी आइब्रो देने में मदद करेगा। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल को हल्का गर्म कर लें। अब कॉटन की मदद से इसे रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगाकर सोएं। आप चाहें तो कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल यानि की जैतून के तेल को मिलाकर अपने आइब्रो पर लगा सकती हैं। इससे आपको जल्द ही बेहतर परिणाम मिलेगा।

कच्चा दूध

रोज दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। इसका प्रतिदिन उपयोग आपकी आईब्रो (Eyebrows) को काला और आईब्रो हेयर को शाइनी बनाने में मदद करेगा।

पेट्रोलियम जेली
पेट्रोलियम जेली में विटामिन-ई ऑयल मिक्स करें और इसे एक कांच के डिब्बे में बंद कर लें। अब मस्कारा वाले ब्रश का इस्तेमाल करते हुए इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाएं। आप दिन में कम से कम 2-3 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेथी दाना

बालों के झडऩे से रोकने के लिए मेथी के दानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइब्रो को घना करने के लिए थोडे से मेथी दाने रात को पानी में भिगों लें। सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसमें एक बूंद नारियल के तेल की डालकर मिक्स कर लें। इस पैक को रात को सोने से पहले आइब्रो पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल में विटामिन ई, आयरन और न्यूट्रिशियंस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत बढिय़ा है। भौहों के लिए भी यह बहुत कारगर है। रात को आइब्रो पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लगाकर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढने लगती है। इसे रात भर ऐसे ही लगा रहने दें। रोजाना कम से कम एक महीने तक इसका इस्तेमाल करें।

प्याज का रस
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। प्याज का रस निकाल कर इसे आइब्रो पर लगाएं और 5 मिनट बाद ठंड़े पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल

कुछ समय में ही आइब्रो घनी और काली करने का एक तरीका है एलोवेरा जेल। थोड़ा-सा एलोवेरा जेल उंगलियों पर लेकर दिन में दो बार हल्की मसाज आईब्रो पर करें। फायदा आप खुद महसूस करेंगी।

Tags: Beauty tipsbest home remedies for thick eyebrowshealthy thick eyebrowshow to get thick eyebrowssimple remedies to get thicker eyebrowsthick eyebrowstips to get thicker eyebrowsways to grow thicker eyebrows
Previous Post

मेकअप किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, जानें जरूर

Next Post

पति का भाग्य बदल देती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां

Writer D

Writer D

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Home decoration
फैशन/शैली

घर को देना चाहते हैं फेस्टिव लुक, इन 5 टिप्स की मदद से सजाए अपना आशियाना

22/08/2026
Next Post
Girls

पति का भाग्य बदल देती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां

यह भी पढ़ें

बलिया में 54 कोरोना पॉजिटिव 54 Corona positive in Ballia

पंजाब में 24 घंटों में कोरोना से 5 की माैत, 8 हजार से अधिक लोग रोगमुक्त

25/07/2020
ITBP

ITBP में जीडी कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट कमांडो की बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

13/11/2023
Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे, कौशांबी के लिए रवाना

07/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version