• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, कोहरे व गलन के बीच हवा हुई जहरीली

Writer D by Writer D
13/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
weather forecast

weather forecast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समूचा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। राज्य के अधिसंख्य इलाकों में सुबह दस बजे तक पारा 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया वहीं घने कोहरे और गलन के बीच हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है।

मुजफ्फरनगर, आगरा, मेरठ, बलिया, लखनऊ, प्रयागराज, बाराबंकी, बलिया, कानपुर और बरेली समेत लगभग समूचे राज्य में गलन और शीतलहर के चलते पर्वतीय इलाकों जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। कोहरे और धुंध के चलते सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है वहीं रेल और हवाई यातायात पर भी मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

धरने पर बैठे किसानों को नहीं पता कृषि क़ानूनों के साथ दिक्कत क्या है : हेमा मालिनी

मौसम विभाग के अनुसार ठंड के तेवरों में फिलहाल नरमी के कोई आसार नहीं है। अगले 24 घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिम के कुछ स्थानो पर कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आमतौर पर नौ बजे से खुलने वाले बाजार ठंड के चलते दस बजे के बाद भी सूने पड़े थे वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में उपस्थिति पर भी फर्क देखा गया। लोगबाग ठंड के चलते दस से 15 मिनट की देरी से दफ्तर में दाखिल हुये और हीटर या वार्मर के सामने खड़े होकर खुद को काम करने लायक बनाया। ठिठुरन के चलते सड़कों पर जगह जगह अलाव देखे जा रहे है जहां लोगों के साथ पशु भी ठंड दूर करते दिखायी पड़े।

अवैध वसूली करना दारोगा व सिपाही को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित

सुबह साढ़े दस बजे तक कई स्थानो पर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये थे। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के खुलने के बावजूद आज भी छात्रों की संख्या लगभग नगण्य रही।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 से ऊपर मापा गया जो श्वांस और हृदयरोगियों के लिये खासा नुकसानदेह माना गया है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि खासकर बुजुर्ग और मरीज ठंड में बाहर निकलने से परहेज करें और यदि धूप भी सेकनी है तो सर और पांव को गर्म कपड़ों से ढक कर रखे। कोरोना संक्रमण के चलते सड़क पर निकलने से पहले मास्क का उपयोग जरूर करें। बंद कमरे में अंगीठी और अन्य ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कतई न करें जिनसे निकलने वाली विषैली गैस स्वास्थ्य के लिये हानिप्रद हो सकती हैं।

Tags: cold dayUP Weather reportweather forecastWeather NewsWeather updates
Previous Post

धरने पर बैठे किसानों को नहीं पता कृषि क़ानूनों के साथ दिक्कत क्या है : हेमा मालिनी

Next Post

बदायूं गैंगरेप: पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपियों को लिया रिमांड पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post
Gang Rape

बदायूं गैंगरेप: पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपियों को लिया रिमांड पर

यह भी पढ़ें

सपना चौधरी sapna chaudhary

सपना चौधरी का मीडिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सुशांत की तरह किसान बिल का क्यूं नहीं बना मुद्दा

22/09/2020
coronavirus cases

ब्रिटेन से आने वाले हर यात्री का होगा कोरोना टेस्ट, SOP जारी

02/01/2021
internet habit

नहीं मुश्किल सोशल मीडिया की लत से छुटकारा पाना

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version