• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह बजट एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को नई दिशा देगा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
02/02/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वर्तमान आम बजट (Budget) न सिर्फ एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को नई दिशा देगा बल्कि उत्तराखंड के विकास में चार चांद लगाने वाला साबित होगा। इस बजट से उत्तराखंड के विकास को गति मिलेगी और पर्यटन और कृषि क्षेत्र को इसका विशेष फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यह बात आज पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि इस बजट में सभी के हितों का ध्यान रखा है। उन्होंने इस आम बजट की तमाम खूबियों की चर्चा करते हुए बताया कि इस बजट में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर अंश 25 फीसदी बढ़ा दिया है, जिससे सभी राज्यों को अधिक धन मिलेगा। उत्तराखंड को अब तक केंद्रीय कर अंश के रूप में 9 हजार करोड़ मिलता था जो अब बढ़कर 11420 करोड़ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऋण ब्याज की व्यवस्था की समय सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे राज्य को एक हजार करोड़ का फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य के कृषि और पर्यटन क्षेत्र को इस बजट से सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। श्री अन्न योजना यानी मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहन के लिए चलायी जाने वाली योजना में मंडुवा जो पहाड़ का मुख्य उत्पादन है, इसका नाम लिया जाना यह बताता है कि अब राज्य में मंडुवा और अन्य मोटे अनाज उत्पादकों को उनकी अच्छी कीमत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कृषि और बागवानी दोनों को ही बजट से बड़ा फायदा होने वाला है। इस केंद्रीय बजट में जिन 157 नर्सिंग कालेजों को खोलने की बात कही गई है, उनमें से चार नये कॉलेज उत्तराखंड के हिस्से में आए हैं, जिससे राज्य में ट्रेंड नर्सिंग स्टॉफ की कमी दूर होगी। टीचर्स ट्रेनिंग के जरिए ट्रेंड अध्यापक मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि 50 नये एयरपोर्ट खोलने की जो व्यवस्था की गई है, उससे राज्य की एयर कनेक्टिविटी में सुधार आयेगा। नए एयरपोर्ट के अलावा नई हवाई पट्टियां बनेंगी और पुरानों का आधुनिकीकरण होगा।

नये उत्तर प्रदेश के निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगा आम बजट: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वाइब्रेंट विलेज के विकास की योजना घोषित की है, उससे उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के अवसर प्रदान होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए डेस्टिनेशन का विकास होगा और नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बचत पत्र योजना और युवाओं के लिए कौशल विकास आगे बढ़ने के मौके प्रधान करेगा। उन्होंने उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि,बागवानी, मत्स्य और फार्मासिटी और पीएम आवास योजना के लिए जिस तरह से उन्मुक्त हाथों से धन की व्यवस्था की है, उससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा और उत्तराखंड राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकेगा।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

शिवपाल की करीबी रीबू श्रीवास्तव बनी सपा के महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष

Next Post

ड्रग्स फ्री देवभूमि मुहिम के महाअभियान में युवा बनें भागीदार: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

08/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

अभियोजन मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं, अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने पर जोर: मुख्य सचिव

08/09/2026
Uttarakhand Shines at Chennai Film Tourism Conclave
Main Slider

चेन्नई फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में छाया उत्तराखंड, तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

08/09/2026
CM Vishnudev Sai met Assembly Speaker Dr. Raman Singh.
राष्ट्रीय

राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

08/09/2026
Next Post
cm dhami

ड्रग्स फ्री देवभूमि मुहिम के महाअभियान में युवा बनें भागीदार: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

पवन सिंह

पवन सिंह का देवी गीत ‘नौ दिन नवरात्र’ का वीडियो लॉन्च, यूट्यूब पर हुआ वायरल

18/10/2020
SPO arrested on charges of drug smuggling

स्पेशल पुलिस ऑफिसर ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, मचा हड़कंप

05/02/2025
Hashish

मुठभेड़ में तीन मादक तस्कर गिरफ्तार, सवा करोड़ की स्मैक बरामद

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version