• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश ने लगाया ‘सबसे क्रूर लॉकडाउन’, प्रेग्नेंट महिलाओं-बच्चे भी ऐसे बॉक्स में कैद

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोनावायरस  के नए वेरिएंट ओमीक्रान ने एक बार फिर से हालात बिगाड़ दिए हैं। इस वायरस के प्रकोप के चलते चीन के अनयांग समेत कई शहरों में लॉकडाउन  लगाया गया है। दो करोड़ से अधिक लोग सख्त लॉकडाउन नियमों की जद में हैं। चीन की ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत काफी सख्ती बरती जा रही है।

इस पॉलिसी के तहत चीन अपने लोगों पर बेहद कड़े नियम लागू कर कोरोना पर काबू करने की कोशिश कर रहा है। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने बड़े पैमाने पर क्वारंटाइन कैंपस का एक नेटवर्क बनाया है, जहां हजारों की संख्या में मेटल बॉक्स बनाए गए हैं। इनमें प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों समेत तमाम लोगों को आइसोलेट किया जाता है।

महामारी की शुरुआत के वक्त वुहान और हुबेई प्रांत के बाकी हिस्सों को बंद करने के बाद से ये अबतक का सबसे सख्त लॉकडाउन है। अभी Shiyan में करीब सवा करोड़ लोग और Yuzhou में 10 लाख से अधिक लोग लॉकडाउन के तहत कैद हैं। जबकि Anyang शहर में 55 लाख आबादी घरों में बंद है।

‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत चीन में जिस तरीके का सख्त लॉकडाउन लगाया गया है, उसे ‘दुनिया का सबसे कठोर लॉकडाउन’ बताया जा रहा है। इसमें बेहद क्रूर प्रतिबंधों को लोगों पर थोपा गया है।

राज्यमंत्री की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, भाजपा में मची खलबली

रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना की आशंका के चलते लोगों को मेटल के छोटे बॉक्सनुमा कमरे में 2 हफ्ते तक कैद कर रखा जा रहा है। सुविधा के नाम पर उसमें बेड और टॉयलेट दिए गए हैं। खुद चीनी मीडिया ने इनकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दिखाया गया है कि कैसे Shijiazhuang प्रांत में 108 एकड़ में बने क्वारंटाइन कैंपस में हजारों लोगों को रखा गया है। ये कैंपस जनवरी 2021 में पहली बार बनाए गए थे।

इस क्वारंटाइन कैंपस से निकले कई लोगों ने अपने बुरे अनुभव को साझा किया है। उनका कहना था कि ठंडे मेटल बॉक्स में उनके पास बहुत कम भोजन होता था। उन्हें अपना घर छोड़कर क्वारंटाइन सेंटर में रहने के लिए फोर्स किया गया। बसों से भर-भरकर लोग यहां लाए गए।

बीबीसी से एक शख्स ने कहा- ‘यहां कुछ भी नहीं है, बस बुनियादी ज़रूरतें हैं… कोई भी हमारी जांच करने नहीं आया, यह किस तरह का क्वारंटाइन सेंटर है? बुजुर्ग और बच्चों को भी यहां रखा गया है। बाहर निकलने पर पिटाई की जाती है।’

गौरतलब है कि Omicron के खतरे को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन में Anyang के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सब बंद करने का आदेश दिया गया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये लॉकडाउन कितने समय तक चलेगा।

Tags: # world newsChinacorona newscorona virusinternational Newslockdownmetal boxOmicronQuarantine
Previous Post

राज्यमंत्री की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, भाजपा में मची खलबली

Next Post

अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक्टर ने शेयर की मिरर सेल्फी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Arjun Kapoor

अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक्टर ने शेयर की मिरर सेल्फी

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस मुठभेड़ में बीस हजार का इनामी साथी संग गिरफ्तार

19/08/2021

गांवों में छाया तेंदुआ का आतंक, जयमाला व चंपाकली ने शुरू की कांबिंग

03/07/2021
Chamu

भारत को जानने के लिए संस्कृत का ज्ञान आवश्यक: पद्मश्री चमू

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version