• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस पार्टी ने की सपा से विलय की घोषणा, अखिलेश बोले- अब तो जीत तय

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए किसान क्रांति मंच संगठन ने समाजवादी पार्टी में विलय कर लिया है।

किसान क्रांति मंच संगठन के अध्यक्ष  ओंकार सिंह लोधी समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विलय की घोषणा कर अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि अब जीत तो तय है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने मोहम्मद निसार खान को पार्टी का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ0 राजवर्धन जाटव अमरोहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  मोहम्मद हम्माद नबी बरेली को राष्ट्रीय प्रवक्ता, नदीम जफर बिजनौर, हरिकेश चौरसिया संतकबीर नगर,  केशव प्रताप यादव ठाणे महाराष्ट्र,  कल्लू यादव ‘सुधीर‘ औरैया तथा  शिव शंकर लोधी औरैया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल बाल्मीकि ,रामबाबू सोनकर राष्ट्रीय सदस्य तथा  सचिन दीक्षित को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानून वापसी को चुनावी दांव बताते हुए कहा है कि इनका दिल साफ नहीं है। चुनाव बाद यह लोग फिर कृषि बिल लेकर आएंगे। केंद्र सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।  माफी मांगने वालों को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। जनता अब इन्हें माफ करने के बजाए आने वाले वक्त में इन्हें साफ करने का काम करेगी।  वोट के लिए कानून वापस ले लिए गए हैं क्योंकि सरकार चुनावों से डरती है।

CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इन कानूनों की वापसी अहंकार की हार और किसानों की जीत है। जिस मंत्री ने लखीमपुर में किसानों को कुचला उसको भी बर्खास्त किया जाए।  अखिलेश यादव ने कहा कि सैकड़ों किसानों की सच्ची मौत के सामने किसी की झूठ की माफी नहीं चलेगी। यह लोग सोच रहे हैं कि दिखावटी माफी मांग कर फिर से आएंगे। सपा मुखिया ने कहा कि अगर इनकी नीयत साफ होती तो पहले ऐसा फैसला कर लेते।

इससे पहले अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश यादव ने कहा  कि अमीरों की भाजपा ने भूमिअधिग्रहण व काले क़ानूनों से ग़रीबों-किसानों को ठगना चाहा। कील लगाई, बाल खींचते कार्टून बनाए, जीप चढ़ाई लेकिन सपा की पूर्वांचल की विजय यात्रा के जन समर्थन से डरकर काले-क़ानून वापस ले ही लिए। भाजपा बताए सैंकड़ों किसानों की मौत के दोषियों को सज़ा कब मिलेगी।

Tags: akhilesh yadvkisan kranti manch sangathanLucknow Newspolitical newssamjawadi partyUP Politics
Previous Post

CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

स्वछता में दूसरी बार वाराणसी अव्वल, राष्ट्रपति ने मेयर मृदुला जायसवाल को दिया पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post

स्वछता में दूसरी बार वाराणसी अव्वल, राष्ट्रपति ने मेयर मृदुला जायसवाल को दिया पुरस्कार

यह भी पढ़ें

Roadways bus overturned after going out of control

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटी रोडवेज बस, 5 यात्रियों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

11/09/2025
accident

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

04/07/2021
नाबालिग का रेप

शाहजहांपुर : आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर मुंह में ठूंसा गन्ना

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version