• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बॉलीवुड के वो नायाब सितारे जो 2021 में दुनिया को कह गए अलविदा

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2021 को हम जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं और नए साल 2022 में कदम रखने वाले हैं। साल 2021 में बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलीप कुमार से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक कई एक्टर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शॉक रह गई। आइए जानते हैं कि किन बड़े कलाकारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कहा:-

दिलीप कुमार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। वो काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। 98 साल के दिलीप कुमार को 30 जून को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 7 जुलाई 2021 को उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था।

नहीं रहे ट्रेजडी किंग Dilip Kumar सुबह दुनिया को कह गए अलविदा

सिद्धार्थ शुक्ला

पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को अचानक हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर सुनकर सभी लोग शॉक हो गए थे। रिपोर्टस के मुताबिक सिद्धार्थ ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की गोद में आखिरी सांस ली थी। बता दें सिद्धार्थ की उम्र महज 40 साल थी।

flashback 2021: फिल्म जगत के वो सितारे, जो इस साल दुनिया को कह गए अलविदा |  flashback 2021 Celebrities Who Died In 2021 Dilip Kumar, Sidharth Shukla,  Puneeth Rajkumar and more - Hindi Oneindia

पुनीत राजकुमार

कन्नड इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक पड़ने के कारण निधन हो गया था। 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार, एक्टर राजकुमार के बेटे थे। प्यार से इनके फैंस इन्हें अप्पा बुलाते थे। 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में करने वाले पुनीत राजकुमार ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था।

BB 15: राखी के पति ने पहली शादी को लेकर करें कईं खुलासे, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

सुरेखा सीकरी

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में अपने ‘दादी सा’ के किरदार से फेम पाने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का 16 जुलाई को हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया था। 75 साल की सुरेखा सिकरी ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। सुरेखा ने 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दें इस फिल्म के लिए सुरेखा बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं।

Surekha Sikri
Surekha Sikri

राजीव कपूर

राजीव कपूर फिल्मी दुनिया के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हुआ था। इससे पहले इनके बड़े भाई और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। राजीव कपूर ने ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ में बेहतरीन अदाकारी की थी।

The reason why Rajiv Kapoor was disheartened - Rediff.com movies

राज कौशल

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को सुबह अचानक साढ़े चार बजे हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया था। राज कौशल का अंतिम संस्कार उनकी पत्नी मंदिरा बेदी ने ही किया था। बता दें राज बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर थे। राज का अचानक इस दुनिया को अलविदा कहना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

Filmmaker Raj Kaushal, Mandira Bedi's husband, passes away | The News Minute

अनुपम श्याम

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल निभाने वाले मशहूर एक्टर अनुपम श्याम का 9 अगस्त को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया था। टीवी सीरियल के अलावा अनुपम श्याम ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दस्तक’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘गोलमाल’ और ‘मुन्ना माइकल’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का प्रदर्शन किया था।

बिक्रमजीत कंवरपाल

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन कोरोना वायरस के चलते 1 मई को हो गया था। बिक्रमजीत के पिता द्वारका नाथ कंवरपाल भारतीय सेना में अधिकारी थे। 1986 में बिक्रमजीत कंवरपाल ने द लॉरेंस स्कूल, सनावर से अपनी पढ़ाई पूरी की और पिता की तरह ही 1989 में भारतीय सेना में शामिल हो गए। जहां उन्होंने लगभग 13 साल तक देश की सेवा की। इसके बाद बिक्रमजीत ने फिल्मी दुनिया का रुख किया। बता दें वे बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। साल 2003 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था।

Actor Bikramjeet Kanwarpal Passed Away Due To Covid-19

ब्रह्मा मिश्रा

एक्टर ब्रह्मा मिश्रा का निधन 32 साल की उम्र में हो गया था। ब्रह्मा को 29 नवंबर 2021 को चेस्ट पेन की शिकायत के बाद डॉक्टर ने गैस की दवा देकर घर भेज दिया था, लेकिन घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। दर्दनाक बात ये थी कि उनकी लाश तीन दिन तक मुंबई में उनके घर के बाथरूम में ही पड़ी रही थी। ब्रह्मा ने 2013 में फिल्म ‘चोर चोर सुपर चोर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ब्रह्मा ने ‘मिर्जापुर’ के अलावा ‘केसरी’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘मांझी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में भी काम किया था।

Brahma Mishra - IMDb

अरविंद त्रिवेदी

टीवी के सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’ में लंकाधिपति रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर की देर रात को हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया था। अरविंद की उम्र 83 साल थी। एक्टिंग के अलावा अरविंद पॉलिटिक्स में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। 1991 में, अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे थे।

Tags: bollywood gossipsBollywood starsEntertainment news
Previous Post

BB 15: राखी के पति ने पहली शादी को लेकर करें कईं खुलासे, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

Next Post

बहू की पेशी, सदन में सासू मां का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ जया बच्चन #ऐश्वर्या राय बच्चन

Writer D

Writer D

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post

बहू की पेशी, सदन में सासू मां का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ जया बच्चन #ऐश्वर्या राय बच्चन

यह भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया, बोले- पूंजीपतियों के दबाव में किसानों को कहा जा रहा है गद्दार

29/01/2021
submarines

नौ सेना की बढ़ेगी ताकत, 6 सबमरीन बनाने की मिली मंजूरी

04/06/2021

मोदी का नया रिकॉर्ड, सबसे बड़े कार्यकाल वाले पहले गैर कांग्रेसी पीएम बने

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version