• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

Writer D by Writer D
23/06/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Mussoorie Municipality Office

Mussoorie Municipality Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद (Mussoorie Municipality) और प्रशासन को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। धमकी भरे इस मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के कार्यालय समेत देहरादून और दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाके करने की बात कही गई है।

ई-मेल में दावा किया गया है कि मसूरी नगर पालिका (Mussoorie Municipality) कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

ई-मेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट

जानकारी के मुताबिक यह धमकी भरा ई-मेल नगर पालिका परिषद और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजा गया था। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत सक्रिय हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही साइबर विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मेल किसने और कहां से भेजा है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, बढ़ाई गई निगरानी

धमकी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। मसूरी समेत संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने की पुष्टि

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि उन्हें भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। वहीं, मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह मेल एसडीएम कार्यालय के माध्यम से पुलिस को मिला है और मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

फिलहाल पुलिस और साइबर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags: bomb threatDehradun Hindi SamacharDehradun News in HindiLatest Dehradun News in HindimussoorieUttarakhand News
Previous Post

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

Next Post

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Fire breaks out in Lokbandhu Hospital
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

26/06/2026
Former CM Koshyari released Prof. Sudhir Singh's book
राजनीति

संविधान हत्या दिवस: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने डीयू के प्रो. सुधीर सिंह की पुस्तक का किया लोकार्पण

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan reached Uttarakhand
राजनीति

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

26/06/2026
Next Post
CM Dhami

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

यह भी पढ़ें

Rameshwar Singh Yadav

अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट

19/05/2023

67 वर्षीय बुजुर्ग ने की 19 साल की युवती से किया निकाह, HC में लगाई सुरक्षा की गुहार

04/08/2021
Share Market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version