• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Tokyo Paralympics: मरियप्पन थंगावेलु ने जीता रजत, शरद कुमार को कांस्य

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने मंगलवार को टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में पुरुषों की ऊंची कूद के फाइनल में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। वे दोनों स्पोर्ट क्लास टी-42 में थे।

मरियप्पन थंगावेलु ने 1.86 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। खेलों में यह उनका दूसरा पदक है, इससे पहले उन्होंने रियो 2016 में स्वर्ण पदक जीता था। इस बीच, शरद कुमार ने 1.83 मीटर के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ अंक को हासिल करने के बाद कांस्य पदक जीता।

रियो 2016 के रजत पदक विजेता, संयुक्त राज्य अमेरिका के सैम ग्रीवे ने अपने तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 1.88 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। एक अन्य भारतीय और रियो 2016 के कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी सत्र के सर्वश्रेष्ठ 1.77 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे।

भारत के खाते में जुड़ा एक और पदक, पुरुषों की एयर पिस्टल में सिंहराज ने जीता कांस्य

टोक्यो में भारी बारिश के बीच, भारतीय तिकड़ी ने अच्छी शुरूआत की। वरुण सिंह भाटी ने सफलतापूर्वक 1.69 मीटर की छलांग लगाकर अच्छी शुरूआत की। जल्द ही, शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु ने अगली छलांग से 1.73 मीटर की दूरी तय की।

वरुण भाटी दो असफल प्रयासों के बाद, तीसरे प्रयास में अंततः 1.73 मीटर ऊंचाई तय कर ली। इसके बाद भाटी ने 1.77 मीटर को आसानी से पार कर लिया, लेकिन अंत में 1.80 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सके।

इस बीच, शरद और मरियप्पन को कोई कठिनाई नहीं हुई। शरद और मरियप्पन ने पहले प्रयास में क्रमशः 1.80 मीटर और 1.83 मीटर की उंचाई पार की। मरियप्पन ने तीसरे प्रयास में 1.86 मीटर ऊंचाई को पार किया। जबकि शरद 1.86 मीटर की ऊंचाई पार करने में नाकाम रहे और तीसरे स्थान पर रहे।

इसके बाद मरियप्पन और यूएसए के सैम ग्रीवे ने अपने तीसरे प्रयास में जल्द ही 1.86 मीटर का निशान पूरा कर लिया,लेकिन इसके बाद मरियप्पन 1.88 मीटर की ऊंचाई तय नहीं कर सके और उन्हें रजत से संतोष करना पड़े।

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 10 पदक हासिल कर लिए हैं,जिनमें 2 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर है।

Tags: Tokyo ParalympicsTokyo Paralympics 2020Tokyo Paralympics 2021Tokyo Paralympics athleticsTokyo Paralympics medals
Previous Post

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, तीर्थ क्षेत्रों में अब नहीं बिकेगा मांस और मदिरा

Next Post

CM धामी ने आपदाग्रस्त इलाके का किया निरीक्षण, बोले- लोगों के हर दुख में सरकार साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
Next Post

CM धामी ने आपदाग्रस्त इलाके का किया निरीक्षण, बोले- लोगों के हर दुख में सरकार साथ

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरे की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार

29/03/2022
murder

‘पति को लगा दो ठिकाने….’, सुनते ही प्रेमी ने भाई को उतारा मौत के घाट

29/03/2021
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया कोरोना संक्रमित

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया कोरोना पॉजिटिव,  अस्पताल में भर्ती

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version