• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में मई में कुल 8272.55 करोड़ की हुई राजस्व प्राप्ति : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के दौर में भी उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है। प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2021-22 के मई माह में कुल 8272.55 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है। शुक्रवार को यह जानकारी प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दी। वे विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वित्तीय वर्ष 2021-22 के मई माह में प्राप्त हुए राजस्व की जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के मई माह में 5820.04 करोड़ की प्राप्ति हुई थी। लेकिन मई 2021 में कर-करेत्तर राजस्व वाले महत्वपूर्ण मदो में वर्ष 2020 के मई के सापेक्ष 2452.51 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी व वैट के अन्तर्गत 2771.32 करोड़ की प्राप्ति हुई है। वहीं, 2020 में 1939.52 करोड़ की प्राप्ति हुई थी। वैट के अन्तर्गत 2286.44 करोड़ की प्राप्ति दर्ज हुई है। जो 2020 के सापेक्ष 1266.79 करोड़ रूपये अधिक है।

उप्र के 26 प्रमुख मार्गों के कार्यो के लिए 155 करोड़ 83 लाख की धनराशि अवमुक्त

खन्ना ने बताया कि आबकारी के मद में 2138.86 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है, जबकि 2020 में 2169.25 करोड़ वसूली हुई। स्टाम्प तथा निबन्धन के मद में वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह मई में 625.03 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। ज​बकि मई, 2020-21 में 349.52 करोड़ ही प्राप्त हुए थे।

उन्होंने बताया कि परिवहन मद में 314.62 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि वर्ष 2020-21 में परिवहन के मद में 99.86 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने बताया कि मुख्य कर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह मई में 8136.27 करोड़ की प्राप्ति हुई है। यह राशि लक्ष्य का 53 प्रतिशत है।

वित्त मंत्री ने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व एवं खनिकर्म में 136.28 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो माह मई के लक्ष्य का 40.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के मई में इस मद के अन्तर्गत 242.24 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।

आशुतोष टंडन कल वाराणसी में करेंगे बैठक, कोरोना से बचाव पर करेंगे विमर्श

वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक्सपर्ट ऐसी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि सितम्बर, अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसके दृष्टिगत सभी मेडिकल कालेजों को बच्चों के लिए 50 आईसीयू बेड्स एवं 50 नार्मल बेड्स रिजर्व रखने के निर्देश दे दिए गये हैं।

Tags: Suresh Khannaup news
Previous Post

क्या एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ आएंगे नज़र

Next Post

आते ही अमेजॉन पर छा गई  ‘द फैमिली मैन 2’, देखें रिव्यू

Writer D

Writer D

Related Posts

The useless ambulance will now feed the poor street vendors.
Main Slider

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी संचालकों का भरेगी पेट

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

11/03/2026
Mini stadiums will be built in every block of the state.
राजनीति

खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

11/03/2026
CM Vishnudev
राजनीति

विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर जताई नाराजगी

11/03/2026
CM Dhami
Main Slider

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

11/03/2026
Next Post
'The Family Man 2' dominated Amazon as soon as it arrived, see review

आते ही अमेजॉन पर छा गई  'द फैमिली मैन 2', देखें रिव्यू

यह भी पढ़ें

Woollen Clothes

ठंड ने कह दिया अलविदा, ऊनी कपड़ों को इस तरह रखें संभाल करें

29/03/2025
white clothes

वाइट ड्रेस में दिखाएं अपना चार्म, अपनाये ये स्टाइलिंग टिप्स

12/07/2024
arrested

महिला रसोइए की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version