• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रात में नहीं चलेगी यूपी परिवहन निगम की बसें, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

Writer D by Writer D
20/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Roadways Buses

Roadways Buses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन बस सेवाओं (UP Corporation Buses ) के संचालन पर रोक लगा दी है। अगले एक माह तक रात्रिकालीन बसों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।

रात में जो भी बसें रूट पर संचालित होने के लिए निकाली जाएं और अगर ज्यादा कोहरा हो जाए तो निकट के बस स्टेशन पर बसों को खड़ा किया जाए। एमडी ने साफ तौर पर कहा है कि कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में बसों का संचालन बिल्कुल न किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसे सुनिश्चित करते के लिए रात आठ से 12 बजे तक सभी अधिकारी बस स्टेशनों पर कैंप करें। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि अगर संचालन के बीच कोहरा मिलता है तो बस को निकटतम बस स्टेशन या सुरक्षित स्थान पर बस को खड़ा किया जाए।

कोहरे के कारण आगामी एक माह के लिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रात्रि सेवाओं का ऑनलाइन आरक्षण स्थगित किया जाए। कोहरे के कारण दुर्घटना पर  किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निर्देश दिए गए हैं कि रात को कोहरे में बसों का संचालन बंद किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक इसका निर्णय लेंगे और जहां कोहरा है वहां बसों को तत्काल रोक दिया जाएगा। अक्सर रात आठ से सुबह आठ बजे तक कोहरा पड़ता है। इस समय में ही ज्यादा ध्यान रखना होगा। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यदि मौसम साफ है और कोहरा नहीं है तो बसों का संचालन बदस्तूर चलेगा। बसों को जहां भी होटल, थाना, पेट्रोल पंप आदि पर रोका जाएगा वहां क्षेत्रीय प्रबंधकों की जिम्मेदारी रहेगी कि यात्रियों और चालक परिचालकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। – दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री परिवहन (स्वतंत्र प्रभार)

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

IDPL और कृष्ण नगर कॉलोनी वासियों को न उजाड़ने का सीएम धामी से आग्रह

Next Post

अग्निवीर सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Arrested

अग्निवीर सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप का ‘तांडव’, तुर्की-सीरिया में अबतक 4000 से ज्यादा लोगों की मौतें

07/02/2023

सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार पर चाकू से किया हमला, महिला की मौत

03/03/2021
upsc

परीक्षा केंद्र जाने से पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा अभ्यर्थी के ये है नियम

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version