• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनचाहे बालों को हटाने के बाद आजमाए ये टिप्स, बनी रहेगी सुंदरता

Writer D by Writer D
18/02/2025
in फैशन/शैली
0
unwanted hair

unwanted hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाएं अपनी सुंदरता की चाहत को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं। इन्हीं प्रयासों में एक हैं अनचाहे बालों (Unwanted Hair) को हटाना। खासतौर से पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अनचाहे बाल (Unwanted Hair) हटाना जरूरी होता हैं ताकि आप अपनी पसंद के कपड़े पहन पाए। इसके लिए महिलाएं शेविंग करना ज्यादा पसंद करती हैं जो कि सबसे आसान तरीका होता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि शेविंग करती हैं तो कुछ समय बाद ही ये बाल चुभने लगते है। ऐसे में जरूरत होती हैं कुछ ऐसे तरीकों को अपनाने की जिनकी मदद से शेविंग के बाद पैरों को मुलायम और खूबसूरत बनाया जा सकता हैं। आज हम आपके लिए इससे जुड़े टिप्स ही लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

अपने पैरों पर सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें

कुछ महिलाएं पैरों पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी नहीं समझती हैं। अगर आप ज्यादा एक्सफोलिएट करती हैं तो ऊपरी परत हटने के कारण आपकी स्किन सूर्य की किरणों से और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए अपने पैरों को स्मूद बनाने के लिए उन्हें सूर्य की गर्मी और नुकसान से बचा कर रखना भी जरूरी है ताकि वह देखने में लाल या जले हुए जैसे न लग पाएं।

शेविंग क्रीम और जेल का प्रयोग करें

अगर आप पैरों पर साबुन का प्रयोग करती हैं तो उनमें मौजूद कठोर केमिकल्स आपके पैरों को मुलायम होने से कोसों दूर रखते हैं। इसलिए जब भी शेविंग करें , साबुन का प्रयोग करने की बजाए शेविंग क्रीम या जेल का प्रयोग करें। ताकि आपके पैरों को नमी मिल सके। अगर यह जेल या क्रीम विटामिन ई से भरपूर होगा तो नतीजे और अच्छे देखने को मिलेंगे।

सोते समय बॉडी ऑयल का करें प्रयोग

खासकर सर्दियों के दौरान स्किन से मॉइश्चर लॉस होता है। अगर आप अपने पैरों के ऊपर तेल लगा लेंगी तो अंदर मौजूद वॉटर और मॉइश्चर कंटेंट ऐसे ही बरकरार रहेगा और आपकी स्किन समय समय में ड्राई नहीं होगी। इसलिए रात को सोने से पहले अपने पैरों पर कोई अच्छा सा एसेंशियल या बॉडी ऑयल लगा कर जरूर सोएं।

एक्सफोलिएट करें

स्किन की डेड सेल्स निकालना भी आवश्यक स्टेप होता है। अगर आप इस डेड स्किन को नहीं निकालती हैं तो चाहे आप कोई भी मॉइश्चराइजर क्यों न प्रयोग कर रही हों, आपके पैरों तक वह पूरा लाभ नहीं पहुंचा पायेगा। इसलिए हफ्ते में एक बार अपने पैरों को एक्सफोलिएट जरूर कर लें ताकि सारी डेड स्किन सेल्स निकल सकें।

ह्यालुरोनिक एसिड का प्रयोग कर दें शुरू

अगर आपकी स्किन में स्मूदनेस कम होनी शुरू हो जाती है तो इसका अर्थ है आपका शरीर प्राकृतिक रूप से पर्याप्त ह्यालुरोनिक एसिड नहीं बना पा रहा है। इस समय आपको बहार से किसी अच्छे ब्रांड का मॉइश्चराइजर लेना चाहिए जिसमें ह्यालुरोनिक एसिड मुख्य रूप से शामिल हो।

जेंटल बॉडी वॉश का ही करें प्रयोग

कुछ बॉडी वॉश में काफी केमिकल होते हैं जो आपकी स्किन से सारा प्राकृतिक ऑयल सोख लेते हैं और आपकी स्किन काफी रफ और ड्राई हो जाती है। इसकी बजाए कुछ जेंटल बॉडी वॉश जो काफी क्रीमी भी हों उनका प्रयोग करना शुरू कर दें। नारियल का तेल भी इस मामले में काफी सहायक हो सकता है।

सुबह शेव करने की बजाए शाम में करें

जब आप सोती हैं तो पैरों पर थोड़ी थोड़ी सूजन आ जाती है। सुबह शेविंग करने के बाद सूजन आई जगह से शेव करना रह जाता है। जिसके कारण कुछ समय बाद अचानक से वह बाल दिखने लगते हैं जो आपने सोचा था कि आप शेव कर चुकी हैं। इसलिए सुबह की बजाए हमेशा शाम को या दोपहर में शेविंग करें।

Tags: aftercare for hairless legsleg hair removal aftercare remediespost-waxing care for legsSkin Care Tipssoothing irritated skin after hair removal
Previous Post

किशमिश दिलाएगी इन समस्याओं से छुटकारा

Next Post

धन से जुड़ी समस्या दूर करते हैं ये उपाय, आजमाए

Writer D

Writer D

Related Posts

Nirjala Ekadashi
Main Slider

निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल

24/06/2026
Nirjala Ekadashi
धर्म

निर्जला एकादशी व्रत में न करें इन चीजों का सेवन, वरना हो जाएगा अनर्थ

24/06/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

कुंडली में है शनि की ढैय्या का प्रभाव, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

24/06/2026
Beetroot Barfi
Main Slider

इस के स्वाद पर हर कोई फिदा, नोट करें ये टेस्टी रेसिपी

24/06/2026
Pickle
फैशन/शैली

बचा हुआ अचार का तेल हैं बड़े काम का, जानें इसका इस्तेमाल

24/06/2026
Next Post
Rice

धन से जुड़ी समस्या दूर करते हैं ये उपाय, आजमाए

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

मतपेटियों के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब, निलंबित

13/05/2023

कार-कंटेनर में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

30/01/2022
OTS

एकमुश्त समाधान योजना को मिली सफलता की उड़ान

28/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version