• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहरण गैंग संचालित करने वाले दो सिपाही बर्खास्त

Writer D by Writer D
26/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
policemen sacked
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से लगातार पुलिस विभाग को बदनाम करने वाले पुलिस कर्मचारियों का चाल एवं चरित्र उजागर होने लगा है। इतना ही नहीं, ऐसे दागी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है। ऐसा ही एक प्रकरण कानपुर में जांच के दौरान निकल कर आया है। दो सिपाही एक गिरोह बनाकर धनउगाही का खेल खेल रहे थे। जांच के बाद पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने दोनों सिपाहियों को बर्खास्त (Sacked) कर दिया है।

परचून दुकानदार रघुवीर चन्द्र कपूर अपहरण काण्ड का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि गोविंद नगर पुलिस ने अपहरण एवं वसूली गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि गैंग का संचालन सिपाही मुकेश और उसके सहयोगी गुर्गा साकेत नगर निवासी शालू को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि दुकानदार पर भांग बेचने का झूठा आरोप लगाकर 50 हजार की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत पीड़ित कारोबारी के परिवार ने गोविंद नगर थाने में की थी।

डीसीपी साउथ ने बताया कि गोविंद नगर थाने में दोनों सिपाहियों एवं उनके गुर्गों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार सिपाही अमित और उसका साथी मोनू बॉक्सर की तलाश की जारी है। दोनों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि सिपाहियों ने पूरे शहर में गुर्गे फैला रखे थे। गुर्गे शहर में गलत कामों में शामिल लोगों की जानकारी सिपाहियों को देते थे। इसके बाद सिपाही देर रात एसटीएफ के नाम पर छापेमारी करते थे। फिर अपने ठिकाने ले जाकर बेरहमी से पिटाई और पैसे वसूली करते थे। पुलिस ने एक सिपाही और उसके गुर्गे को दबोच लिया है,जबकि दूसरा सिपाही और उसका गुर्गा फरार है।

पुलिस आयुक्त ने भ्रष्ट सिपाहियों को किया बर्खास्त (Sacked)

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड मामला प्रकाश में आते ही गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार में डूबे दोनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया। इटावा निवासी मुकेश श्रीवास्तव की तैनाती फीलखाना थाने में थी,जबकि प्रयागराज निवासी अमित कुमार की तैनाती कोतवाली थाने में थी।

गैंग की शातिर महिला सिपाही फरार,2020 में भी हुआ था व्यापारी का अपहरण

खाकी के बदनाम करने वाला यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी गैंग के सरगना मुकेश ने ठीक इसी तरह जूही सफेद कॉलोनी के रहने वाले व्यापारी मोहम्मद इसराइल अंसारी को 5 दिसंबर 2020 को अपहरण कर लिया था। व्यापारी को महिला के सहारे फंसाया था। मुकेश व्यापारी को छोड़ने के लिए लाखों रुपए मांग रहा था। उस समय पुलिस ने सिपाही मुकेश को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में मुकेश जमानत पर छूट गया और बहाल होने के बाद फिर से नौकरी कर रहा था।अपहरण कांड में उसकी साथी बर्रा-2 नई बस्ती की रहने वाली महिला माही यादव फरार हो गई थी। न्यायालय ने माही के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी कर दिया। दो वर्ष बाद 12 दिसंबर 2022 को माही को पुलिस गिरफ्तार कर सकी। माही गैंग की सबसे शातिर महिला सिपाही थी। वह शहर के बड़े कारोबारियों को अपने जाल में फंसाती थी। अब इसके सभी पुराने मुकदमों की भी पुलिस ने एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने जहर खाकर दे दी जान

Next Post

कोहरे का कहर: सड़क हादसों में छह की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में मिड-डे मील का राशन न पहुंचाने पर परिवहन ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश

10/09/2026
CM Yogi met with representatives of Ball Corporation and Crown Holdings
उत्तर प्रदेश

बॉल, क्राउन और कैनपैक का उत्तर प्रदेश में ₹6,566 करोड़ का प्रस्तावित निवेश, मेरठ और उन्नाव में लगेंगी अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

10/09/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

‘सैफई से आती थी नौकरी की सूची’, भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर बोला हमला, बोले- परिवार और जाति से आगे नहीं बढ़ रहा एजेंडा

10/09/2026
Gau Shala
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को अब संरक्षण के साथ बनाया जाएगा आत्मनिर्भरता का मॉडल

10/09/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनसंकल्प बनाएगा अभियान: मुख्यमंत्री योगी

10/09/2026
Next Post
Road Accident

कोहरे का कहर: सड़क हादसों में छह की मौत

यह भी पढ़ें

‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रतिसाद से स्पष्ट होता है कि ‘समाज को सत्य देखना अच्छा लगता है’ : भाषा सुंबली

02/04/2022

हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक, जय श्रीराम के नारे न लगाने पर…..

07/01/2022
hair

रूखे बाल बनेंगे चमकदार, डाइट में शामिल करें ये फ़ूड आइटम्स

11/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version