• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

FCI में नौकरी का झांसा देकर हड़पें पाउने दो करोड़, केस दर्ज

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fraud

fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय खाद्य निगम में ग्रुप-सी के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर 60 लोगों से करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। जालसाजों ने नौकरी के इच्छुक युवकों को जाली नियुक्ति पत्र भी दिए थे। दो साल तक ठगों के फेर में फंस कर नौकरी मिलने का इंतजार करने के बाद पीड़ितों की तरफ से महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इन्दिरानगर निवासी मनीष राय इंडो फार्म कम्पनी में कार्यरत थे। जहां उनके साथ सत्य प्रकाश त्रिपाठी काम करता था। सत्य प्रकाश के जरिए उनकी मुलाकात अभिषेक दुबे और नीरज पाण्डेय से वर्ष 2019 में हुई थी। बातचीत के दौरान अभिषेक ने बताया कि एफसीआई में ग्रुप सी पद के लिए भर्ती होनी है। यह भर्ती केवल साक्षात्कार के जरिए होगी। रुपये खर्च करने पर नियुक्ति हो जाएगी। आरोपियों ने मनीष की बात रवि प्रकाश, राकेश सिंह, राजन चौबे और उसकी पत्नी कविता से कराई थी। यह लोग एफसीआई लखनऊ और दिल्ली में तैनात होने का दावा करते थे। मनीष के कहने पर उनके भांजे राम मनोहर राय, अनीस राय, मुन्ना कुमार और राजकुमार ने आरोपियों से फोन पर बात की थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली बाराखम्भा स्थित एक दफ्तर में बुलाया गया था। वहां पर कविता चौबे और उसके पति राजन से मुलाकात हुई। दोनों लोगों ने ग्रुप सी पर भर्ती होने की तस्दीक की। जिसकी वजह से मनीष के रिश्तेदारों को भरोसा हो गया। वर्ष 2019 में मनीष ने महानगर स्थित क्लासिक रेस्त्रां में नीरज पाण्डेय को 22 लाख रुपये दिए थे। इसके एक हफ्ते बाद ही आरोपियों ने अधिकारियों से नियुक्ति पत्र पर दस्तख्त कराने का दावा कर और रुपये मांगे थे। मनीष के मुताबिक करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये 60 लोगों की नौकरी के लिए दिए गए थे।

जालसाजों ने वर्ष 2020 में पीड़ितों को नियुक्ति पत्र जारी किए थे। जिसके तहत 30 अक्टूबर तक ज्वाइनिंग करनी थी। इससे पहले नीरज और उसके साथियों ने युवकों को ट्रेनिंग के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसके लिफाफे पर बारकोड भी बना हुआ था। यह देख कर पीड़ितों को विश्वास हो गया। मनीष के अनुसार करीब दो साल तक 60 युवक ठगों के फेर में फंस कर नौकरी मिलने का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं मिली।

परेशान होकर रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। जिसके बाद मनीष महानगर कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के मुताबिक मनीष की तहरीर पर नीरज पाण्डेय, अभिषेक दुबे, रवि प्रकाश, राकेश सिंह, राजन चौबे, कविता चौबे, अनूप श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, जितेंद्र, राज रस्तोगी और अमरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली कागज तैयार करने और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags: crime newsFraudLucknow News
Previous Post

मंडप कार्यक्रम में करंट से दूल्हे की मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

Next Post

एनी बुलियन कंपनी के संचालक की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

एनी बुलियन कंपनी के संचालक की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

T20WC: मैच के दौरान आपस में भिड़े फैंस, जमकर चले लात-घूसे

30/10/2021
Samatha

‘शकुंतलम’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस समथा की बिगड़ी तबीयत

13/04/2023
indo-chaina meeting

एक बार फिर आमने-सामने आए भारत-चीन के सैनिक, जानें पूरा मामला

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version