• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे के गैंग में बर्खास्त दो सिपाही भी थे शामिल, मोबाइल नंबर से मिले कनेक्शन

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। हिस्ट्रीशीटर विकास के गैंग में दो बर्खास्त सिपाहियों के शामिल होने की सूचना भी एसटीएफ को मिली है। यह दोनों घटना के दिन यहां मौजूद नहीं थे मगर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर इन्होंने विकास की कई बार मदद की थी। इसके अलावा अवैध असलहा कहां से और कैसे मिलेंगे, इसकी जानकारी भी दोनों समय-समय पर देते रहते थे। विकास की सीडीआर में एसटीएफ को दोनों के नम्बर मिले हैं। इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस उसके नेटवर्क को लेकर पड़ताल में लगी है। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपित 11 गुर्गे फरार हैं। उनकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसी दौरान विकास की सीडीआर पर काम करने वाली एसटीएफ टीम को दो संदिग्ध नम्बर मिले। इन नम्बरों की पड़ताल की गई तो यह दो बर्खास्त सिपाहियों के निकले। जिन्हें सालों पहले फोर्स से निकाल दिया गया था। वर्तमान में इन दोनों के पते पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं मगर दोनों की विकास से कई बार बात हुई है इसके बारे में जानकारी मिली है।

मोहम्मद शमी के फॉर्म हाउस पहुंचे सुरेश रैना और पीयूष चावला

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक दोनों सिपाही घटना के दिन यहां मौजूद नहीं थे। न ही उसके बाद विकास से इनकी बातचीत का कोई रिकॉर्ड मिला है। हालांकि घटना से पहले कई बार इन लोगों की बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं जिन्हें वेरीफाई कराया जा रहा है। दोनों बर्खास्त सिपाहियों के बारे में जानकारी मिली है कि वह विकास से कई साल से सम्पर्क में थे। पुलिसिया हथकंडों के बारे में यह दोनों भी विकास से सूचनाएं साझा करते थे। इसके अलावा अपने नेटवर्क के जरिए वह दुबे को अवैध असलहा दिलवाने का भी काम करते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों की तलाश जारी है। इनकी गिरफ्त में आने के बाद विकास के नेटवर्क के बारे में और भी तथ्यों के बारे में जानकारी होगी।

विकास दुबे के साथियों पर कसा और शिकंजा

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर के ब्रह्मनगर में रहने वाले कारोबारी जय बाजपेई और करीबियों पर शिकंजा कसने लगा है। चंद वर्षों में चार हजार रुपए की नौकरी से अरबपति बने जयकांत की संपत्तियों, बैंक खातों और नकद लेन-देन की जांच आयकर विभाग की बेनामी विंग (शाखा) और आयकर निदेशालय (जांच) ने शुरू कर दी है।

आय के स्रोत की जांच होगी

जय की कानपुर में खरीदी गई सम्पतियों के स्रोत क्या हैं, इसकी जांच अलग टीम कर सकती है। साथ ही 50 हजार रुपए सालाना कमाने वाला व्यक्ति 7 साल में 12 लाख का आईटीआर कैसे भरने लगा, इसे भी जांच में शामिल किया गया है। आयकर विभाग उन जांच रिपोर्टों पर भी गौर कर सकता है जो स्थानीय प्रशासन की ओर से बीच में कराई गई थी।

Tags: hindi newsnews in hinditwo soldiers with Vikas Dubeyup policeVikas Dubey GangVikas Dubey two sacked soldiersयूपी पुलिसविकास दुबेविकास दुबे के साथ थे दो सिपाहीविकास दुबे गैंगविकास दुबे दो बर्खास्त सिपाही
Previous Post

माइकल वॉन ने किया डोमनिक सिबले के धीमे शतक का बचाव

Next Post

पीएम मोदी ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर की बातचीत, हर जरूरी मदद का दिलाया भरोसा

Desk

Desk

Related Posts

Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Next Post
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसीNational Recruitment Agency

पीएम मोदी ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर की बातचीत, हर जरूरी मदद का दिलाया भरोसा

यह भी पढ़ें

Ganesha

जानें भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपाय

09/02/2023

शाहरुख की लाड़ली ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया कहर

20/08/2021
Aerodrome licence of Noida International Airport presented to CM Yogi

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

10/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version