• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारों पर हो निर्बाध बिजली आपूर्ति : सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/05/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के बीच में भी सीएम योगी (cm yogi) ने त्यौहार पर प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी (cm yogi) ने रविवार को टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में बिजली की मांग तथा आपूूर्ति में भी समन्वय बनाने को कहा है। सीएम ने कहा कि अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारु रखें, कहीं पर भी अनावश्यक कटौती न हो।

योगी (cm yogi) ने  शनिवार को दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए ऊर्जा मंत्री से और अधिक बिजली देने, रेल मंत्री से और अधिक रेलवे की रैक चलाने पर में चर्चा की थी। इस पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने सहमति जताते हुए अधिक बिजली देने और रेलवे की रैक बढ़ाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में प्रदेश में बिजली आपूर्ति और बढ़ने की संभावना है। इस बीच यूपी को 1600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने के बाद भी मांग के अनुरूप 2000 से 2500 मेगावाट तक बिजली कम मिल रही है। बिजली संकट दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा और पावर कॉर्पोरेशन लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सभी धर्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल के प्रबंध किये जाए: CM Yogi

सीएम (cm yogi)  ने सभी धर्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल आदि के प्रबंध किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि  दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही ऊर्जा मंत्री और रेल मंत्री के साथ बिजली आपूर्ति के सम्बंध में सकारात्मक बातचीत हुई है। कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे हमें अतिरिक्त रैक देने जा जा रहा है। भारत सरकार से भी अतिरिक्त बिजली प्राप्त होगी। इस दौरान भी रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए समुचित प्रबंध किये जायें।

श्रम दिवस पर राज्य के साढ़े 11 लाख पेंशनरों को सीएम योगी की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाये कि एक भी उपभोक्ता को गलत बिजली बिल न मिले और सभी को समय से बिल मिल जाये। ओवरबिलिंग अथवा विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान तो करता ही है, व्यवस्था के प्रति निराशा भी पैदा करता है। ऐसे में समय से बिल और सही बिल दिया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की जरूरत है।

समय से बिल भेजें, सही बिल दें : cm yogi

मुख्यमंत्री ऊर्जा विभाग/विद्युत निगमों को बिल के समयबद्ध संकलन के लिए ठोस प्रयास करना होगा। बकायेदारों से लगातार संपर्क करें, संवाद करें। समय से बिल भेजें, सही बिल दें। कलेक्शन सिस्टम में सुधार की जरूरत है। सीएम ने अधिकारियों को लोकल फाल्ट समय से ठीक करने के निर्देश दिये हैं, ताकि लोगों को इसके नाम पर बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। योगी ने लाइन हानियों को कम करने के भी निर्देश दिये, ताकि बिजली की बचत की जा सके।

दूसरी ओर, यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज ने बताया कि एक मई रविवार से 1686 मेगावाट अतिरिक्त बिजली राज्य को मिलने लगी है। इसमें काम्पटीटिव बिडिंग के माध्यम से 838 मेगावाट, हाइड्रो के माध्यम से 131 मेगावाट तथा मध्य प्रदेश और राजस्थान से 717 मेगावाट बिजली बैंकिंग से मिलनी शुरू हो गयी है। इसके अतिरिक्त बिजली से विधुत आपूर्ति में एक से डेढ़ घंटे का सुधार हुआ है। प्रदेश में रविवार को 20800 मेगावाट बिजली की मांग रही, जबकि 1600 मेगावाट बिजली अतिरिक्त मिलने के बाद भी 2000 से 2500 मेगवाट बिजली की कमी रही। इसके हिसाब से गांव में 11.52 घण्टे बिजली मिल रही है, जबकि नियमत: 18 घण्टे मिलनी चाहिए।

योगी सरकार नर्सिंग पैरामैडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हुए धर्मेंद्र, फैंस कर रहे दुआ

Next Post

मोदी सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में बदलाव आया : अनिल राजभर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते… शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं पत्नी, मंच पर छलके आंसू

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तेजी से बना रही सुरक्षित और सुविधाजनक पिंक टॉयलेट

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
anil rajbhar

मोदी सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में बदलाव आया : अनिल राजभर

यह भी पढ़ें

NHDC

नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में इंजीनियरिंग के पदों पर निकली भर्तियाँ

30/08/2020
Mukhtar Ansari

14 घंटे के सफर के बाद बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, 10 बजे होगा कोरोना टेस्ट

07/04/2021
imprisonment

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में दस वर्ष की कैद

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version