• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदियों का अविरल, निर्मल प्रवाह, केन्द्र व प्रदेश सरकार की कार्यसूची में : हृदय नारायण

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Hriday Narayan Dixit

Hriday Narayan Dixit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी मुख्य अतिथि के रूप में आज संवैधानिक एवं संस्दीय अध्ययन संस्थान, उ0प्र0 क्षेत्रीय शाखा, विधान भवन, लखनऊ की ओर से ‘‘जल का महत्व-संकट एवं समाधान’’ विषय पर राही पर्यटक आवास गृह, शहीद चन्द्रशेखर आजाद पक्षी विहार नवाबगंज, उन्नाव में कहा कि जल जीवन है। जल से अन्न हैं, वनस्पति हैं और औषधियां भी। जीवन जगत् के सभी पंचतत्व जलतरंग में हैं। जल रस है और रस आनंद का स्रोत है। शतपथ ब्राह्यण में ‘जल को प्राण’ कहा गया है। सृष्टि का उद्भव जल से हुआ। यह बात ऋग्वेद में है। यूनानी दार्शनिक थेल्स (600 ई0पू0) भी यही मानते थे। विकासवादी सिद्धांत के जनक चाल्र्स डारविन का विचार भी यही है। भारत में हजारों बरस सदानीरा जल संस्कृति रही है। जल संरक्षण सामाजिक कत्र्तव्य रहा है लेकिन बीते 50-60 बरस से जल प्रदूषण की सुनामी है।

नदियां औद्योगिक कचरा पेटी बन रही हैं। झीलों का वध हो रहा है। ग्रामीण जलाशय अवैध कब्जे के शिकार है। तेलंगाना हैदराबाद के बीच से बहने वाली मुसी नदी सर्वाधिक प्रदूषित है। यमुना का प्रदूषण भयावह है। पांच राज्यों में प्रवाहमान गंगा का प्रदूशण राष्ट्रीय बेचैनी है। इसका अविरल निर्मल प्रवाह केन्द्र व यू0पी0 सरकार की कार्यसूची में है। चेन्नई महानगर से होकर बहने वाली कुअम, मुम्बई में प्रवाहित मीठी पुणे की मुलामुथा, बंगलौर की वृषभावती गुजरात की साबरमती, लखनऊ की गोमती और प0बंगाल झारखण्ड की दामोदर आदि नदियां भी प्रदूषण की शिकार है।

ये तीन हजार से ज्यादा खूबसूरत प्राकृतिक झीलें हैं और 60-65 हजार मनुष्य निर्मित जलाशय। अधिकांश झीलें नगरीय प्रार्थना की गई है। संप्रति सभी जलस्रोतो पर आधुनिकता का आक्रमण है। देश के तमाम भागों का पेय जल भी प्रदूषित है।

भारत का अन्तस् नदी नाद के छन्दस् में आनंदमगन रहा है। अर्थवेद में कहा गया है कि ‘‘हे सरिताओं! आप नाद करते बहती है इसीलिए आपका नाम नदी है।’’ नैनीताल उच्च न्यायालय ने गंगा यमुना को अब व्यक्ति माना है। पूर्वजों ने हजारों बरस पहले ही नदियों को प्राणवान जाना था। न्यूजीलैण्ड ने भी अपनी वांगानुई नदी को संवैधानिक दर्जा दिया है। बेशक यहां एक शुभ संदेश है, लेकिन जलस्रोतों की हत्या का मूलभूत प्रश्न जस का तस है कि क्या नदियां जबरदस्ती कूड़ा करकट और औद्योगिक कचरे से पटी पड़ी है कश्मीर की डल झील सुंदर मानी जाती थी। डल झील के रखरखाव पर करोड़ों का खर्च हो रहा है। लेकिन अब इसका आकार लगभग आधा ही रह गया है। बैगंलूरू को झीलों का नगर कहा जाता था। कुछ समय पहले यहां लगभग तीन सौ सुंदर जलाशय थे। उ0प्र0 के नैमिष नगर के जलाशय की पौराणिक मान्यता है, प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन जल निर्मल नहीं।

वैदिक पूर्वजों ने जल को बहुवचन जलमाताएं कहा है। ऋगवेद (10, 72, 6) के अनुसार ‘‘सभी देवता जल में है।’’ वैदिक मंत्रों में ‘‘जलमाताओं से पवित्रता और शुद्धि की औद्योगिक विष पिलाने के विरूद्ध किसी थाने में रिपोर्ट लिखा सकती है? क्या वे जीवन के मौलिक अधिकार को लेकर किसी न्यायालय में याचिका दायर कर सकती हैं? नदियां प्रकृति का अविभाज्य अंग हैं और हम सब भी। हम जलस्रोतों पर निर्भर हैं और जलस्रोत हम पर हम और सभी जल स्रोत परस्परावलम्बन में हैं। वे मरेंगे तो हम भी नहीं बच सकते। लेकिन कहने भर से कत्र्तव्य पूरा नहीं होता प्रकृति दोहन की हमारी भूख अनियंत्रित है। हमने नदियों को औद्योगिक कचरा सहित सारी गंदगी डालने का सहज क्षेत्र बनाया है।

खेल से हमारे मन में पैदा होता है आत्मविश्वास : आनंदीबेन पटेल

औद्योगिकरण को लेकर भारत और यूरोपीय सोच में मूलभूत अंतर है। वे प्रकृति का अंधाधुंध दोहन करते हैं, हम प्रकृति संरक्षण को कत्र्तव्य मानते है। औद्योगीकरण बेसक जरूरी है लेकिन औद्योगिक कचरे को गंगा सहित किसी भी नदी में ही फेंकना क्यों जरूरी हैं। अधिकांश महानगर नदी तट पर हैं। गंगा तट पर 100 से ज्यादा आधुनिक नगर और हजारों गांव हैं नगरों महानगरों का सीवेज गंगा जैसी नदियों में ही बहता है। उ0प्र0 के कानपुर व उन्नाव क्षेत्रों में चमड़े के उद्योग है। इनका पानी भी गंगा में जाता है। पशु वधशालाओं के रक्त नाले भी गंगा में गिरता हैं। जलशोधन संयंत्रों को लगाने के हजारों निर्देश होते रहे हैं। लेकिन निर्देश न मानने वालों के विरूद्ध कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। उन्नाव औद्योगिक क्षेत्र से निकली लोन नदी के तट पर बसे लगभग 500 गावों में हैण्डपम्प का पानी भी जानलेवा रसायनों से भरापूरा है।

उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जल प्रदूषणकारी उद्योगों के स्थानान्तरण पर गंभीर है। मनुष्येतर प्राणी भी मर रहे है। जैव विविधता के अस्तित्व पर संकट है। औद्योगिक विकास का उद्देश्य राष्ट्रीय समृद्धि का संवर्द्धन ही होता हैं जल स्रोत अमूल्य राष्ट्रीय संपदा भी नहीं की जा सकती।

कपिलवस्तु में महात्मा बुद्ध की 180 फीट ऊंची प्रतिमा पुनः स्थापित हो : बृजलाल

भारत की सनातन प्यास है-नदियां बहें, निर्मल, अविरल, निर्मल, कल कल। ऋग्वेद में वृत्र एक दानव है। मैकडनल ने उसे ‘डेमन आॅफ ड्राट-सूखा लाने वाला दानव कहा है। देवता इन्द्र ने उसे वज्र से मारा। ऋग्वेद में इन्द्र की स्तुती है ‘‘आपने नदियों का सदा प्रवाहित मार्ग खोला है वज्र से वृत को मारा है। ’’आधुनिक संदर्भ में नदी प्रवाह रोकने वाले, नदी जल में जहर घोलने वाले समूह ऐसे ही क्यों नहीं हैं? औद्योगिक हित बनाम राश्ट्रहित के मूल्यांकन में राष्ट्रसर्वोपरिता का ध्यान रखना चाहिए। एक आदर्श जल संस्कृति का विकास आवश्यक हैं यह काम अकेले सरकार की अपनी शक्ति है तो एक सीमा भी है। लोक की शक्ति बड़ी हैं। संस्कृति का विकास लोक करता है।

कार्यक्रम आयोजन के अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह सभापति विधान परिषद ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन सदयस्यो का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि का इस विचार गोष्ठी में व्यक्त विचार से आम जनमानस को विकास के नये क्षितिज को स्पर्श करने की सीख मिलेगी। सभापति विधान परिषद ने कहा कि इस प्राकृतिक मनोरम स्थल का एक और संदेश देने में सफल होगें पर विचार गोष्ठी का विषय है जो वर्तमान परिपे्रक्ष्य में बहुत ही सार्थक और जीवन्त है ‘‘जल का महत्व संकट एवं समाधान’’ जल के विना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जलपर मनुष्य ही नहीं अपितु सभी जीव जन्तु अपितु पेड़ पौधे भी निर्भर है। वहीं जल का कोई विकल्प भी नही है। जल कृषि में मदद करता है साथ ही यह हमारे परिस्थित की तंत्र व वनों की रक्षा करता है। जल संरक्षण करने  से ऊर्जा की बचत होती है जल संरक्षण सूखे से बचाव करता है तथा यह हमारे पर्यावरण की रक्षा होती है।

कुँवर मानवेद्र सिंह जी ने गोष्ठी में आये सभी सम्मानित सदस्यों के लिखित भाषण को कार्यवाही का भाग बनाये जाने एवं अधिक से अधिक सदस्यों को गोष्ठी में अपने विचार रखने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, विधायक बृजेश रावत, संस्थान की इस गोष्ठी में आये सभी सदस्यों के साथ विधान परिषद डाॅ0 राजेश सिंह व विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे मौजूद रहे। मंच का संचालन श्री दीपक मिश्र ने किया।

Tags: Hriday Narayan DixitLucknow News
Previous Post

गैंगरेप के बाद युवती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, दोनों दरिंदे गिरफ्तार

Next Post

रंगभेद एक कुरीति है, जो मानवता पर सीधा प्रहार करती है : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

रंगभेद एक कुरीति है, जो मानवता पर सीधा प्रहार करती है : मौर्य

यह भी पढ़ें

पांच राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान

पांच राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान, पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होगा मतदान

26/02/2021
Kidnap

फिरौती के लिए अपहरण कर की गई थी यूकेजी छात्र की हत्या, गिरफ्तार

17/07/2022

इंग्लैंड जेम्स एंडरसन को दूसरे टेस्ट में दे सकता है आराम, ये है वजह

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version