• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी ATS को मिले 46 नए जांबाज फाइटर, SPOT टीम का बनेंगे हिस्सा

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ats

ats

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एटीएस को मिले 46 नए जांबाज फाइटरउत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) को 46 नए फाइटर मिल गए हैं। एटीएस के स्पाट (स्पेशल पुलिस आपरेशन टीम) में स्पेशल टैक्टिस कोर्स पूरा करने के बाद अब इन जांबाजों को तैनाती मिलेगी। सभी को स्पाट में तैनात किया जाएगा। एटीएस इन फाइटर से अब स्पाट की नई टीमें गठित करेगा। आइजी एटीएस जीके गोस्वामी ने प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छह फाइटर को पुरस्कृत भी किया।

एटीएस मुख्यालय में स्पाट के सातवें व आठवें स्पेशल टैक्टिस कोर्स का समापन हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते छठा कोर्स प्रभावित हुआ था, जिसे अब सातवें कोर्स के साथ पूरा कराया गया है। जवानों को करीब तीन माह का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें एक माह का प्रारंभिक इंडक्शन कोर्स पूरा करने वाले जवान शामिल किए गए थे। प्रशिक्षण के दौरान फाइटर्स की कार्यदक्षता, शारीरिक व मानसिक क्षमता व हाई रिस्क आपरेशन को अंजाम देने का कौशल सिखाया गया।

प्रशिक्षुओं को कांबैट फिटनेस ट्रेनिंग (सीएफटी), प्राक्सिमेट यूज आफ फोर्स (पीयूएफ) व फायर आर्म ट्रेनिंग (एफएटी) कराई गई। खासकर उन्हें एक गोली एक दुश्मन के मानक को पूरा करने के लिए अचूक निशानेबाजी के गुर भी सिखाए गए। फाइटर को देहरादून स्थित बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर में एडवांस एडवेंचर ट्रेनिंग भी कराई गई थी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में बेस्ट आफ ओवरआल रहे आरक्षी अरविंद कुमार, उप विजेता आरक्षी शिवम सिंह व धर्मेंद्र कुमार, लिखित परीक्षा में अव्वल आरक्षी संध्या पाल, बेस्ट इन फायर आर्म आरक्षी घनश्याम व बेस्ट इन टेक्टिस आरक्षी संजय भारती को पुरस्कृत किया गया। वर्तमान में लखनऊ, नोएडा व अयोध्या में एटीएस की स्पाट मुस्तैद है। जल्द इसका विस्तार होगा।

आइजी एटीएस जीके गोस्वामी के मुताबिक इस ट्रेनिंग से फाइटर न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बल्कि किसी भी विषम परिस्थिति जैसे अर्बन वारफेयर, एंटी हाईजैकिंग व होस्टेज से निपटने में सक्षम हो चुके हैं। फाइटर्स की फायरिंग दक्षता को बढ़ाने के लिए इन्हें डबल टैप, कवर फायर, स्ट्रेस फायर में निपूर्ण बनाया गया है। जिससे वह एक गोली एक दुश्मन के मानक को पूरा कर आपात परिस्थिति में भी अचूक निशाना लगा सकें।

Tags: ATSLucknow Newsspot team
Previous Post

घर के बाहर सो रहे युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Next Post

भारत-नेपाल बार्डर पर एक तस्कर गिरफ्तार, पौने दो करोड़ की स्मैक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
cattle smuggling gang

भारत-नेपाल बार्डर पर एक तस्कर गिरफ्तार, पौने दो करोड़ की स्मैक बरामद

यह भी पढ़ें

AK Sharma

विद्युत् कार्मिकों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता और कार्य में उदासीनता बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

12/08/2024
नही थम रहा कोरोना का प्रकोप, महाराष्ट्र दिल्ली के बाद अब केरल में दिखा

नही थम रहा कोरोना का प्रकोप, महाराष्ट्र दिल्ली के बाद अब केरल में दिखा

05/04/2021
loot

बैंक से रुपये निकाल कर ला रहे व्यक्ति से तीन लाख की लूट

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version