• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सौ करोड़ टीकाकरण में उप्र ने निभाई अहम भूमिका : सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत ने गुरुवार को 100 करोड़ से अधिक मुफ्त कोरोना वैक्सीन की डोज देकर दुनिया के समक्ष नजीर पेश की है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के अलीगंज स्थित पंचायत भवन में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘कुशल नेतृत्व’, ‘प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं’ और अनुशासित नागरिकों के दृढ़ प्रयासों का संयुक्त परिणाम है। मुख्यमंत्री ने लोगों से उन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का आग्रह किया, जिन्होंने अपनी परवाह किए बिना नागरिकों के जीवन की रक्षा की।

उन्होंने कहा कि मैं सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण देश में टीकाकरण अभियान चरणबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूरी वयस्क आबादी का तेजी से टीकाकरण करना है।

यूपी ने निभाई अहम भूमिका

योगी ने कहा कि सौ करोड़ मुफ्त वैक्सीन की डोज में उत्तर प्रदेश ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने देश के दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ते हुए कम समय में सबसे अधिक वैक्सीन की डोज दी है।

वैक्सीन की खुराकें 100 करोड़ के पार, नड्डा ने कहा- भारत ने दिखाई अपनी ताकत

24 करोड़ वाली आबादी वाले यूपी में अब तक 12 करोड़ 26 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें 09 करोड़ 45 लाख से अधिक पहली डोज और 02 करोड़ 81 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।

उप्र ऐसे रहा अन्य प्रदेशों से टीकाकरण में अव्वल

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि 24 करोड़ के आबादी वाले उत्तर प्रदेश से देश के दूसरे प्रदेश टीकाकरण में बहुत पीछे हैं। वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में जहां कम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा वहीं यूपी लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। छत्तीसगढ़ में 02 करोड़ 09 लाख, कर्नाटक में 06 करोड़ 21 लाख, केरल में 03 करोड़ 77 लाख, महाराष्ट्र में 09 करोड़ 38 लाख, दिल्ली में 01 करोड़ 99 लाख और असम में 02 करोड़ 67 लाख और पंजाब में 02 करोड़ 15 लाख ही वैक्सीनेशन किया गया है।

Tags: 100 corona100 crore vaccinationscm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

धनबल, बाहुबल, कुर्सीबल, तीनों से भी बड़ा है ‘‘आत्मबल’’

Next Post

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठग चुके है छह करोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi met all the people in 'Janata Darshan'
उत्तर प्रदेश

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी

20/07/2026
Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठग चुके है छह करोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

gamblers arrested

जुआ खेलते रंगे हाथों जुआरियों को दबोचा, कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद

05/02/2021
Accident

खड़े कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, महाकुंभ से लौट रहे छह की मौत

21/02/2025
Falgun Purnima

कार्तिक पूर्णिमा में घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई आस्था डुबकी

15/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version