• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी मामले में यूपी पुलिस को लगा बड़ा झटका, ये है मामला

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पंजाब, लखनऊ
0
मुख्तार अंसारी Mukhtar Ansari case

मुख्तार अंसारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ा झटका लगा है। मुख्तार अंसारी का प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए यूपी पुलिस रोपड़ पहुंची थी, लेकिन पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई।

कर्नाटक भाजपा में बगावत, सीएम येदियुरप्पा से आलाकमान नाखुश

बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी डिप्रेशन में चला गया है। डॉक्टरों ने उसे तीन महीने का बेड रेस्ट करने को बोला है। गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने में अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए यूपी पुलिस रोपड़ पहुंची थी, लेकिन पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। कहा जा रहा है कि अब उसे तीन महीने तक यूपी नहीं ले जाया जा सकता है।

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश आज शाम 6 बजे , दे सकते हैं ये बड़ी जानकारी

बता दें कि मुख्तार अंसारी पर आजमगढ़ जिले में शिकंजा कसा जा रहा है। एक तरफ जहां मुख्तार व उसके सहयोगियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं पुराने मामलों की भी पड़ताल चल रही है। ऐसे ही एक मामले में एसपी के निर्देश पर तरवां थाना क्षेत्र में हुई हत्या में मुख्तार समेत उसके आठ सहयोगियों पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। मामले में गैंगेस्टर कोर्ट ने 22 को मुख्तार समेत अन्य नामजद अभियुक्तों को तलब किया है।

भारत में पहली बार पैदा होगी हींग, जानिए कहां हो रही है खेती

ये हे मामला आजमगढ़ जिले में तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में एक सड़क निर्माण का ठेका मुख्तार के बजाए विरोधी गुट को मिल गया था। ठेकेदार जब निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचा तो उसे लक्ष्य कर अत्याधुनिक असलहों से फायरिंग की गई। जिसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके दो मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकरण में मुख्तार समेत दर्जनभर लोग नामजद किए गए हैं। जिसमें स्पेशल कोर्ट ने आरोप भी तय कर दिए हैं।

अब एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर इसी मामले में कोर्ट द्वारा आरोपित अभियुक्तों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई शुरू की गई है। गैंगेस्टर कोर्ट ने मुख्तार समेत अन्य अभियुक्तों को 22 अक्टूबर को कोर्ट में तलब किया है। मुख्तार अंसारी वर्तमान में पंजाब के रोपड़ जेल में बंद है। ऐसे में कोर्ट ने वहां के जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को भी पेशी के बाबत पत्र भेजा है।

Tags: Chandigarh Hindi SamacharChandigarh News in Hindidepressiondon mukhtar ansariLatest Chandigarh News in HindiMukhtar AnsariPunjab Policeropar jailup policeमुख़्तार अंसारी
Previous Post

कर्नाटक भाजपा में बगावत, सीएम येदियुरप्पा से आलाकमान नाखुश

Next Post

हाथापाई के दौरान सगे भाई की गला घोंटकर की हत्या, लोहे के बक्से में डालकर नहर में बहा दिया शव

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
murder

हाथापाई के दौरान सगे भाई की गला घोंटकर की हत्या, लोहे के बक्से में डालकर नहर में बहा दिया शव

यह भी पढ़ें

Brijesh Pathak

यूपी : कोरोना पॉजिटव कानून मंत्री बृजेश पाठक की हालत बिगड़ी, PGI में भर्ती किए गए

09/08/2020
Ajay Devgn

फिल्म में ‘सुपरविलेन’ के किरदार मे जल्द नजर आएंगे अजय देवगन

02/09/2020
KGMU

डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण से बचाव के लिए KGMU में शुरू हुआ जीनोम सिक्वेंसिंग

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version