• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र आज ‘‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’’ रैकिंग में दूसरे स्थान पर : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने रविवार को अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 में उत्तर प्रदेश मण्डप का उद्घाटन किया। यह मेला देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहा है।

इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई इकाईयों की स्थापना की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में कुल 89.99 लाख इकाईयां पंजीकृत हैं, जो देश की कुल पंजीकृत इकाईयों का 14.20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में निवेशपरक वातावरण सृजित किया गया है, जहां निवेशकों को सयमबद्ध स्वीकृतियां व लाइसेन्स ऑनलाइन रूप से समयबद्ध तरीके से ‘‘निवेश मित्र’’ व्यवस्था के अन्तर्गत उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस कड़ी में एमएसएमई अधिनियम-2020 के माध्यम से निवेशकों को 72 घन्टे के अन्दर अभिस्वीकृति प्रमाण-पत्र निर्गत करते हुए 1000 दिनों तक किसी भी विभाग के निरीक्षण से मुक्त रखा गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई क्षेत्र में अधिकाधिक ऋण-प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु निरन्तर बैंकों के माध्यम से ऑनलाइन ऋण मेलों का आयोजन कराया गया है। उन्होंने बताया कि जहां वर्ष 2016-17 में केवल रुपये 28,136.00 करोड़ का ऋण एमएसएमई को वितरित किया गया था, वहीं वर्ष 2020-21 में रुपये 73,765.00 करोड़ का ऋण वितरित किया गया, जो पिछले साढ़े चार वर्षों में 2.5 गुना से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

1.50 करोड़ से अधिक लोगों को मिले रोजगार के अवसर

श्री तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 34,80,596 नयी एमएसएमई इकाईयों को ऋण वितरित कराकर लगभग 63 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। इस प्रकार पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 80 लाख एमएसएमई इकाईयों को ऋण उपलब्ध कराते हुए 1.50 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं।

लखनऊ की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम सक्रिय, महापौर ने झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में प्रदेश से निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां वर्ष 2017-18 में प्रदेश से रुपये 88,967.42 करोड़ का निर्यात हुआ वहीं वर्ष 2019-20 में रुपये 1,20,356.34 करोड़ (35 प्रतिशत वृद्धि) का निर्यात हुआ एवं वर्ष 2020-21 में रुपये 1,21,139.96 करोड़ का निर्यात किया गया।

यूपी ने शुरु किया ओडीओपी का अभिनव प्रयोग

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी, 2018 में उप्र दिवस के अवसर पर एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) का अभिनव प्रयास प्रारम्भ किया गया। सम्पूर्ण भारतवर्ष में यह पायनियर प्रयास है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों के चिन्हित उत्पादों के सर्वोन्मुखी विकास के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पारम्परिक कामगारों यथा दर्जी, नाई, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई, लोहार, सुनार इत्यादि हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सरकार द्वारा लागू की गयी है।

जिसके माध्यम से इनका स्किल रिफाइनमेन्ट कराया जा रहा है, तथा उन्नत टूलकिट उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से प्रदेश के निवेश वातावरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है एवं प्रदेश आज ‘‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’’ रैकिंग में दूसरे स्थान पर है। भारत अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 की थीम इस वर्ष ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ पर आधारित है। इस हेतु मेले में उत्तर प्रदेश को हॉल नम्बर-02 में 02 हजार वर्ग मीटर स्थान आवंटित है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, सीईओ ग्रेटर नोएडा नरेन्द्र भूषण, सीईओ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी श्रीमती रितु महेश्वरी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: Lucknow NewsMSMENavneet Sehgalrajendra tiwariup news
Previous Post

एसटीएफ ने पकड़ा बीस लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

नड्डा के आगमन से पूर्व भाजपा को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

नड्डा के आगमन से पूर्व भाजपा को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Digital crop survey

पांच जिलों में शत प्रतिशत, 21 जिलों में 90 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

16/09/2023
75 lakh hawala recovered

चेकिंग के दौरान 75 लाख की नगदी बरामद, पुलिस को हवाला की आशंका

19/02/2021
saif ali khan

सैफ अली खान ने कहा- मैं हमेशा बच्चों के साथ हूं, तीनों से प्यार करता हूं

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version