• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम की मंशा अनुरूप, UPSRTC के वेब पोर्टल को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

Writer D by Writer D
07/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UPSRTC

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के समेकित विकास का खाका खींच रही योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के सभी नागरिकों को उच्च नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रभावी ढंग से प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में, योगी सरकार द्वारा वेब पोर्टल का विकास कर उन्हें इन सहूलियतों के साथ ही आधुनिक तकनीक से लैस करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। ऐसे में, सीएम की मंशा अनुरूप, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के वेब पोर्टल के डिजाइन, विकास और कार्यान्वयन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। UPSRTC के पोर्टल की विकास प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को जिम्मा सौंपा गया है। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा इस प्रक्रिया को पहले से इंपैनल्ड सॉफ्टवेयर कंपनियों को कार्यभार सौंपकर विकास प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यूपीएलसी राज्य के सभी सरकारी विभागों को आईटी/आईटीईएस समाधान प्रदान करने के लिए नियुक्त नोडल एजेंसी है। राज्य सरकार के आईटी सॉल्यूशंस का एक मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रणालियों का त्वरित, पारदर्शी, जवाबदेह और कुशल संचालन और सेवाओं का वितरण प्रदान करना है तथा इस क्रम में यूपीएलसी लगातार अपनी कुशल सेवाएं प्रदान कर रहा है।

सभी रूटों पर बसों के संचालन की समयसारिणी होगी उपलब्ध

सीएम योगी के विजन अनुसार UPSRTCमें प्रशासनिक व सेवा वितरण चैनल के लिए एकीकृत प्रौद्योगिकी सक्षम ढांचे के भीतर एक स्थायी डेटा आधारित इकोसिस्टम विकसित किए जाने पर फोकस किया जा रहा है। यात्रियों को सभी मार्गों पर चलने वाली बसों की समयसारिणी आसानी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित किया जाएगा। इससे किसी विशेष समय या स्थान पर वाहनों की भीड़ न हो और सभी मार्गों पर यात्रियों को नियमित अंतराल पर निगम की बस की उपलब्धता को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यात्री उपलब्धता के आधार पर मार्ग पर वाहनों का परिचालन का ऑनलाइन प्रणाली से मॉनिटरिंग संभव होगा। निगम की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार वाहन श्रेणी की आवश्यकता का अध्ययन करने के लिए ऑनलाइन सर्वेक्षण भी वेब पोर्टल द्वारा हो सकेगा। संचालित बसों के रखरखाव की स्थिति के अनुसार ऑनलाइन ‘बस हेल्थ सिस्टम’ और नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता सेवा प्रदान करने के लिए स्वचालित प्रणाली के माध्यम से ‘स्मार्ट बस रेटिंग सिस्टम’ प्रदान करने जैसी सुविधा भी वेब पोर्टल के विकास के दौरान जोड़ी जाएगी।

आपातकालीन अधिसूचना प्रणाली से लैस करने की प्रक्रिया होगी पूरी

UPSRTC के पोर्टल को जिन आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाने के लिए यूपीएलसी द्वारा इंपैनल्ड सॉफ्टवेयर एजेंसी को कार्यभार सौंपा जाएगा उसमें आपातकालीन व्यवस्था के लिए ऑनलाइन प्रणाली और आपातकालीन/ब्रेक डाउन की स्थिति में यात्रियों के लिए आपातकालीन अधिसूचना प्रणाली का विकास भी प्रमुख है। यात्रियों को पुरस्कार कार्यक्रम का लाभ प्रदान करने तथा मौजूदा ऑनलाइन टिकटिंग मॉड्यूल में पुन: डिज़ाइन/नवीनीकरण कार्य को पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, एएफसीएस (वार्षिक किराया गणना प्रणाली) के साथ एकीकरण, एवीएलएस (वार्षिक वाहन गणना प्रणाली) के साथ एकीकरण तथा अन्य विक्रेताओं के प्लेटफार्म के साथ एकीकरण बल्क एसएमएस भुगतान गेटवे जैसी सुविधाओं से पोर्टल को लैस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक वर्ष तक पोर्टल का संचालन, रखरखाव, सुरक्षा ऑडिट, क्लाउड सर्वर सेटअप, एप्लिकेशन की होस्टिंग, हेल्पडेस्क सहायता व प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण जैसी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जाएगा।

फैक्टर मीटर

01
सेंट्रल ऑफिस से संचालित होती है UPSRTC की कार्यप्रणाली

20
रीजनल ऑफिस से किया जाता है UPSRTC द्वारा कार्यों को संचालित

115
डिपो प्रीमाइसिस के जरिए UPSRTC करता है कार्यों को निष्पादित

11485
से ज्यादा ऑपरेशनल फ्लीट्स का UPSRTC द्वारा किया जा रहा है संचालन

Tags: cm yogiLucknow NewsUP Assemblyup newsYogi AdityanathYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने किया एसबीआई की विधान भवन शाखा का उद्घाटन

Next Post

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामे पर सीएम योगी ने सपा समेत विपक्ष को दी नसीहत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामे पर सीएम योगी ने सपा समेत विपक्ष को दी नसीहत

यह भी पढ़ें

imprisonment

16 महीने बाद आया मासूम से रेप केस का फैसला, दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

08/11/2020
Nora Fatehi

नोरा फतेही मल्टीकलर साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत

21/09/2020
cm yogi

यूपी में 12 मार्च को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का शुभारम्भ करेंगे पीएम मोदी

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version