• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सीन ही कोरोना से लड़ाई का मजबूत हथियार: ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
20/06/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
brajesh pathak

brajesh pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरतें। भीड़-भाड़ में निकलने से बचें। मास्क से मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढ़कने के बाद ही घर से बाहर निकलें। समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करें। सर्दी-जुकाम, बुखार गले में खराश के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। डायरिया भी संक्रमण का लक्षण हो सकता है। अभी 35 से 40 फीसदी संक्रमितों में कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। बाकी 60 फीसदी मरीज बिना लक्षण के हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को लोगों से कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण कराने की इस तरह से अपील की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ही कोरोना से लड़ाई का मजबूत हथियार है।

मॉक ड्रिल कर परखी जा रही तैयारियां

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था है। केजीएमयू, लोकबंधु, बलरामपुर, लोहिया समेत दूसरे अस्पतालों में कोरोना मरीजों के भर्ती की पुख्ता व्यवस्था है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के निर्देश के बाद अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराई जा रही है।

अग्निपथ पर सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग : सीएम योगी

इसमें कोरोना संक्रमितों की भर्ती का समय और प्रक्रिया परखी जा रही है। अभी लोहिया संस्थान और लोकबंधु अस्पताल में मॉक ड्रिल हुई है। मॉक ड्रिल में पांच से सात मिनट में कोरोना संक्रमित की भर्ती हो रही है।

वेंटिलेटर और आईसीयू बेड तैयार

100 से अधिक वेंटिलेटर और आईसीयू बेड तैयार हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिन अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए चिन्हित किया गया था उनमें संसाधन अभी पुख्ता हैं। उन्हें सामान्य अस्पतालों में तब्दील नहीं किया गया है। लिहाजा संक्रमितों के भर्ती और जरूरी दवाओं के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

मरीज को रेफर न करें

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि सभी प्राइवेट अस्पतालों में पांच से 10 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी बीमारी के बाद अस्पताल आने वाला कोई मरीज कोरोना की चपेट में आता है तो उसका इलाज बंद न करें। बिना जरूरत कोविड अस्पताल में रेफर भी न करें। अपने यहां आरक्षित कोविड यूनिट में मरीज को भर्ती कर इलाज मुहैया कराएं।

Tags: Brajesh PathakLucknow Newsup news
Previous Post

शरद पवार ने ओवैसी को भेजा न्योता, राजनीति गलियारे में अटकले तेज

Next Post

अग्निपथ हिंसा में कोचिंग संस्थानों में छापा, गुरु रहमान फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
guru rehman

अग्निपथ हिंसा में कोचिंग संस्थानों में छापा, गुरु रहमान फरार

यह भी पढ़ें

s‍watantra Dev Singh

देश हित को दांव पर लगाने वाली विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब करें : स्‍वतंत्र देव सिंह

21/11/2020
murder

युवक को घर से बुलाकर की हत्या, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

12/11/2021
Rajinikanth and Kamal Haasan

40 साल बाद एक साथ नजर आएंगे रजनीकांत-कमल हासन, फिल्म के रोल पर आया बड़ा अपडेट

08/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version