• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुलपति विनय पाठक हुए गायब, लुकआउट नोटिस जारी करेगी STF

Writer D by Writer D
20/11/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
VC Vinay Pathak

VC Vinay Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक (Vinay Pathak) गायब हो गए हैं। उनका मोबाइल स्विच ऑफ है और उनकी लोकेशन भी नहीं मिल रही है। एसटीएफ (STF) ने उन्हें दोबारा ई-मेल करके मोबाइल नंबर, अटेंडेंट का मोबाइल नंबर और लोकेशन भेजने को कहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ अब पाठक के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी करने की तैयारी कर रही है।

एसटीएफ पाठक के पासपोर्ट की जानकारी भी जुटा रही है। जांच एजेंसी ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलपति कार्यालय को पत्र भेज कर इस संबंध में जानकारी मांगी है। एसटीएफ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक पाठक ने कितनी विदेश यात्राएं कीं? किन देशों की यात्राएं अधिक रहीं और विदेश यात्राओं का उद्देश्य क्या था? क्या विदेश यात्राएं सरकारी खर्चे पर की गईं? इन सारे सवालों का जवाब तलाशा जा रहा है। एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि सोमवार को ही पासपोर्ट के बारे में जानकारी मिलने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा।

पाठक को एसटीएफ ने नोटिस जारी कर 18 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके जवाब में पाठक ने मेल कर एसटीएफ से बीमारी का हवाला देकर 25 नवंबर तक की मोहलत मांगी थी। एसटीएफ ने उन्हें दोबारा मेल कर बीमारी की जानकारी के साथ तीमारदार और उसके मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी है, लेकिन पाठक ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

जांच के दौरान सामने आ रहे बड़े घपले

सूत्रों ने बताया एसटीएफ के पास विनय पाठक के अब तक विभिन्न यूनिवर्सिटी में बतौर वीसी उनके कार्यकाल के कारनामों का कच्चा चिट्ठा बड़ी संख्या में लोग भेज रहे हैं। एसटीएफ ने काफी की पड़ताल भी की है, जिसमें खामियां ही खामियां मिली हैं।

तीन हाईब्रीड आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ पहले इंदिरानगर में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करेगी उसके बाद दूसरे मामलों को भी खोलेगी। इसके लिए नई एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि प्रोफेसर विनय पाठक को दिल्ली में कुछ सफेदपोशों का भी संरक्षण हासिल है। उनके खैर-ख्वाह यूपी के साथ-साथ दिल्ली और उत्तराखंड में भी मौजूद हैं।

Tags: Agra Universitykanpur newsKanpur UniversityLucknow Newsup newsup stfVinay Pathak
Previous Post

तीन हाईब्रीड आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Next Post

22 महीने बाद ट्विटर पर ट्रम्प की हुईं वापसी, Musk ने किया बहाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Donald Trump

22 महीने बाद ट्विटर पर ट्रम्प की हुईं वापसी, Musk ने किया बहाल

यह भी पढ़ें

cm yogi

उप्र में निराश्रित नहीं होगा एक भी गोवंश, सबके आश्रय का होगा प्रबंध: सीएम योगी

03/04/2023
Kalyan Singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, हॉस्पिटल पहुंचे परिवारजन

24/07/2021
चीन में कोरोना

चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2748 हुई, 2582 लोग रोगमुक्त

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version