• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना को लेकर अभी भी सतर्कता जरुरी, टीकाकरण अवश्य कराएं : योगी

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
yogi government

yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर अभी भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण अवश्य कराने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस दौरान योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति हर दिन के साथ और नियंत्रित होती जा रही है। वायरस अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों में संक्रमण के 339 नए केस सामने आए, जबकि 1,116 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इससे पहले, 21 मार्च को एक दिन में 500 से कम केस आये थे। वर्तमान में 8,101 केस एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 36 लाख 02 हजार 870 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों में 02 लाख 57 हजार 441 टेस्ट हुए और पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.2 प्रतिशत हो गई है। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 72 हजार 968 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

CM योगी के आगे बेदम हुआ कोरोना, यूपी में 339 नये मामले

टीकाकरण के लिए जागरूकता पर बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण सुचारू रूप से चल रहा है। आज से रिक्शा-ऑटो चालक, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी एवं फल-सब्जी विक्रेताओं के निःशुल्क टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू हो रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम का यह एक महत्वपूर्ण चरण है। अधिकाधिक लोग अपना टीकाकरण कराएं, इसके लिए जागरूकता प्रसार भी कराया जाए। अब तक प्रदेश में 02 करोड़ 30 लाख 02 हजार 546 डोज लगाई जा चुकी है। हमें अगले माह से प्रतिदिन 10-12 लाख वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी करनी होगी। कोल्ड चेन को व्यवस्थित रखते हुए इस सम्बंध में सभी जरूरी तैयारी समय से पूरी कर ली जाएं।

मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर में आज वृद्धों के लिए लगा वैक्सीन कैंप

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा के प्रबंधन के लिए सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना इसी दिशा में एक प्रयास है। कोई भी पात्र बच्चा इस योजना से वंचित न रहे, इस सम्बंध में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। बाल संरक्षण गृहों की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के सम्बंध में विभागीय मंत्री और अधिकारीगण भौतिक निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश

बैठक के दौरान योगी ने प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज करने का निर्देश दिया। कहा कि वरिष्ठ अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करें। लाइसेंस का सत्यापन करें। अवैध शराब की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा करने को भी निर्देश दिया। कहा कि आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के तथा गैरजरूरी मामलों में जारी लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही हो।

मुख्यमंत्री के अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • स्मार्ट सिटी और अमृत योजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाए जाने की जरूरत है। गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर भी ध्यान दिया जाए। इन योजनाओं की सतत् समीक्षा भी की जाए।
  • किसानों के हित संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए गेहूं खरीद 15 जून के बाद भी जारी रखी जाए। बरसात शुरू हो गई है। कहीं भी गेहूं न भीगे, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
  • गौ-आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए हरे चारे-भूसे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जिलों में इन कार्यों के लिए वेटनरी अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। पशुओं की मृत्यु की दशा में अंत्येष्टि में देरी न हो।
Tags: cm yogicorona vaccination in upup newsYogi News
Previous Post

झील में तैर रहे थे 500-500 के नोट, फिर लोगों ने किया ये हैरान करने वाला काम

Next Post

वसीम रिजवी ने लिखी ‘असली कुरान’ नामक पुस्तक, जारी किया पहला वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government gives new impetus to women's safety.
उत्तर प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती, 181 नं. हेल्पलाइन को मिली 20.70 लाख की वित्तीय मंजूरी

17/08/2026
Divyangjan Employment Campaign 3.0
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार और स्वरोजगार

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
CM Vishnudev Sai worshiped Shri Faleshwarnath Mahadev
Main Slider

मुख्यमंत्री साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

17/08/2026
86 teams deployed for relief and rescue operations in flood-affected areas.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, NDRF-SDRF और PAC मोर्चे पर

17/08/2026
Next Post
Wasim Rizvi

वसीम रिजवी ने लिखी 'असली कुरान' नामक पुस्तक, जारी किया पहला वीडियो

यह भी पढ़ें

kumbh shahi snan

कुंभ के पहले शाही स्नान पर साधु-संतों ने लगाई आस्था की डुबकी

12/04/2021
cm yogi

भारत की नई ऊर्जा का प्रतिबिंब हैं गेम्स में आए खिलाड़ीः सीएम योगी

25/05/2023
curd

दही से स्किन में आएगा नेचुरल ग्‍लो, जानें इस्तेमाल का तरीका

14/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version