• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जयश्री राम के जयघोष के साथ निकली विजयादशमी शोभायात्रा

Writer D by Writer D
05/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
vijaydashmi shobhayatra

vijaydashmi shobhayatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुबह लगातार हो रही बारिश ने गर्म मौसम को तो ठंडा किया, लेकिन रामभक्तों की गर्मजोशी और बढ़ गई। राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति की ओर से बुधवार विजयादशमी शोभा यात्रा (Vijayadashami shobhayatra) जय श्रीराम के गगनभेदी नारे के साथ शुरू हुई। जिसके बाद 68 किलोमीटर की इस यात्रा में 138 चौराहों पर लोगों ने भीगते हुए यात्रा का स्वागत किया।

 नारे लगाते हुए सड़क पर उतर पड़े लोग

राजधानी में बुधवार सुबह शुरू हुई बारिश भी शोभायात्रा (Vijayadashami shobhayatra) में शामिल लोगों का सफर नहीं रोक सकी। पूरे जोश के साथ दो पहिया व चार पहिया से लोग जय श्रीराम के जयघोष लगाते बारिश में भीगते हुए निकल पड़े। यही नहीं पूरे रास्ते लोगों ने सड़क पर इस भव्य शोभायात्रा का बारिश में भीगते हुए पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया।

अवध प्रांत प्रचारक ने पूजा अर्चना के साथ किया यात्रा का शुभारंभ

यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ किया। शोभायात्रा गोमती नगर के परिवर्तन स्थल से निकली। बुधवार सुबह से हो रही बारिश में भी शोभायात्रा में शामिल होने वालों का जोश ठंडा नहीं पड़ा। ज्यादातर लोग चार पहिया से परिवर्तन स्थल पहुंचे। जिसके बाद यात्रा की शुरुआत हुई। चार पहिया वाहन के साथ दोपहिया वाहन सवार भी बारिश के बीच ही शोभायात्रा में निकल पड़े। कार्यक्रम के प्रवक्ता शिवांक रमन भदौरिया ने बताया कि गाड़ियों के लंबे काफिले के बीच प्रभु श्रीराम की मूर्ति के साथ रथ शोभायमान रहा। इस रथ पर ढोल और दूसरी गाड़ियों पर साउंड के जरिए लोग जय श्रीराम के जयघोष लगाते रहे। संघ से जुड़े इस शोभायात्रा कार्यक्रम का पूरे रास्ते बारिश में सड़क पर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया।

लखनऊ की विजयादशमी शोभायात्रा (Vijayadashami Shobhayatra) बनाएंगे विश्वविख्यात : ललित

राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष ललित ने बताया कि जिस प्रकार महाराष्ट्र की गणेश पूजा, बंगाल की दुर्गा पूजा, गुजरात की नवरात्र पूजा एवं बरसाने की होली विश्वविख्यात है, उसी प्रकार लखनऊ की विजयादशमी शोभायात्रा को भी विश्वविख्यात करना है। इससे पहले वर्ष 2019, 2020 एवं 2021 में राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति ने लखनऊ में जयश्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा का आयोजन किया है। इस शोभायात्रा में राजधानी के 138 चौराहों के साथ 68 किलोमीटर की यात्रा तय की गई। शोभा यात्रा अम्बेडकर चौराहा, दयाल चौराहा, कैप्टन मनोज पाण्डेय, चिनहट तिराहा, कपड़ा कोठी, कपूरथला, आईटी, चरक, ठाकुरगंज, बालागंज, अवध चौराहा, चारबाग, कैसरबाग, मीराबाई मार्ग होते हुए प्रतीक स्थल पर लौटी।

Tags: Lucknow Newsup newsVijayadashami shobhayatra
Previous Post

सौरव गांगुली की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Next Post

गृह मंत्रालय परिसर में बनी मस्जिद में विस्फोट, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi flagged off 45 electric buses for Noida
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को किया रवाना

12/06/2026
Strong demonstration by CJP in Lucknow
Main Slider

लखनऊ में ‘कॉकरोच’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

12/06/2026
Two youths from Uttar Pradesh died in the Russia-Ukraine war.
उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

12/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

11/06/2026
Next Post
IED Blast

गृह मंत्रालय परिसर में बनी मस्जिद में विस्फोट, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

dr dinesh sharma

तरक्की की डगर पर यूपी का सफर जारी : डॉ. दिनेश शर्मा

16/10/2021
PM Kisan Nidhi

रुक जाएगी पीएम किसान की 11वीं किस्त, अगर नहीं किया ये जरूरी काम

15/05/2022
Dead Bodies

नहर में मिली महिला के शव की हुई शिनाख्त

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version