• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विराट कोहली ने कुछ इस तरह की मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी की तारीफ

Desk by Desk
29/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज युवाओं के रोल मॉड्ल हैं। प्रतिभाओं को  पहचानना और उन्हें मौका देना उनकी खास बात है। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को उनकी कप्तानी में ही अवसर मिला और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर पाए। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अवसर देने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। कोहली की कप्तानी में मयंक अग्रवाल भी चमके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कोहली ने मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी की जमकर तारीफ की।

इस ओपनिंग बल्लेबाज को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। बावजूद इसके कि मयंक ने घरेलू क्रिकेट में भरपूर रन बनाए, लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने दोनों हाथों से उसे पकड़ लिया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारतीय क्रिकेट ब्रेक हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये फैन्स के साथ जुड़े हुए हैं। मयंक ने हाल ही में ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ में कप्तान विराट कोहली से  बातचीत की। मयंक ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज में डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली और मजबूत कैरेक्टर दिखाया।

विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल से बातचीत में कहा, ”बेपनाह रन बनाने से भी ज्यादा आपके कैरेक्टर ने मुझे प्रभावित किया।’ अग्रवाल ने मेलबोर्न में तीसरे टेस्ट में डेब्यू किया और अर्द्धशतक लगाया। भारत यह टेस्ट मैच जीता और बाद में सीरीज भी जीत गया। कोहली ने अग्रवाल से कहा, ”मैंने तुम्हें आरसीबी के लिए खेलते देखा, तुम अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों को भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेल रहे थे। फर्स्ट क्लास मैचों में तुम अपना दबदबा बनाए हुए थे। मैं यही कहूंगा कि आपका कैरेक्टर मेरे लिए आपके रन बनाने से ज्यादा अहम साबित हुआ। आप एक साहसी बल्लेबाज हो।”

SFI ने कहा- भारत में इजाजत नहीं मिलने पर विदेश में ट्रेनिंग पर कर रहा विचार

मयंक अग्रवाल अभी तक 11 टेस्ट में 57.29 की औसत से 974 रन बना चुके हैं। अगर वह अगली पारी में 26 रन और बना लेते हैं तो वह चेतेश्वर पुजारा के साथ सबसे तेज 1000रन बनाने के मामले में उनके बराबर पहुंच जाएंगे।

मयंक के साथ-साथ कोहली ने युवा हनुमा विहारी के बारे में भी बात की। हनुमा ने उस मैच में मंयक के साथ ओपनिंग की थी। कोहली ने कहा, ”मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि एक व्यक्ति का मैच को लेकर क्या नजरिया है। मिसाल के तौर पर जब तुमने विहारी के साथ ओपनिंग की तो विहारी ने सहजता से ओपनिंग के प्रस्ताव को स्वीकर किया।”

उन्होंने कहा, ”मैंने खुद भारत के लिए पहली सीरीज में ओपन किया था। लिहाजा कठिन परिस्थितियों में खेलकर खिलाड़ी की प्रतिभा और अधिक बाहर आती है। वह गलतियों से सीखता है।” कोहली और अग्रवाल दोनों सितंबर में होने वाले आईपीएल 2020 में रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते दिखाई देंगे।

Tags: BCCIcricketcricket newsHanuma VihariHindi Cricket Newslatest cricket newsMayank Agarwalvirat kohliक्रिकेटबीसीसीआईमयंक अग्रवालविराट कोहलीहनुमा विहारी
Previous Post

देश में अब आलू ने लगाई हाफ सेंचुरी, टमाटर पहुंचा शतक के करीब

Next Post

रमीज राजा ने साझा की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की पे-स्लिप

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post

रमीज राजा ने साझा की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की पे-स्लिप

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

ED के सामने आज पेश नहीं होंगे केजरीवाल, बोले- राजनीति से प्रेरित है यह कार्रवाई

02/11/2023
Akhilesh Yadav

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
Mahashivratri

2025 में कब है महाशिवरात्रि, नोट कर लें पूजा-विधि

17/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version