• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुधवार के दिन करें ये उपाय, विघ्नहर्ता दिलाएंगे संकटों से मुक्ति

Writer D by Writer D
10/09/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ganesha

Ganesha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुधवार का दिन गणपति जी (Ganesha) को समर्पित होता हैं जिनके आशीर्वाद से जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से विघ्नहर्ता गणेश की कृपा बरसेगी और संकटों से मुक्ति मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

बुधवार का गणेशजी (Ganesha) से संबंध

पौराणिक कथा के अनुसार, जब माता पार्वती कैलाश पर्वत पर अपने हाथों से भगवान गणेश (Ganesha) का निर्माण किया था तो उस दिन बुधवार का दिन था। ऐसे में भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए बुधवार का दिन माना गया। इस कथा के अलावा बुधवार के दिन को सौम्यवार भी कहा जाता है। वहीं भगवान गणेश को सौम्यता काफी प्रिय है। इसकी वजह से बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का काफी महत्व है। इनकी पूजा के साथ कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। बुधवार का दिन कई मायनों में शुभ भी माना जाता है। जैसे कि अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

इस उपाय से मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

भगवान गणेश (Ganesha) को प्रसन्न करने के लिए मूंग के लड्डुओं का भोग लगाएं, ऐसा आप लगातार सात बुधवार तक करें। ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और बुध ग्रह का दोष भी खत्म होता है। इसके साथ ही आप पूजन में 11 या 21 हरी दूर्वा की गांठ भगवान गणेश को अर्पित करें, ऐसा करने से उनकी सदैव आप पर कृपा रहेगी और सभी विघ्न दूर होते हैं।

स्वास्थ्य समस्याओं से मिलती है मुक्ति

बुधवार के दिन आप किन्नरों को हरे वस्त्र का दान करें। इसके साथ ही आप किसी मंदिर या जरूरतमंद को हरी मूंग का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है। बुधवार के दिन इन चीजों का दान करना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।

करियर में बनते हैं तरक्की के योग

नारद पुराण के अनुसार, बुधवार के दिन गणेश चालीसा या गणेश स्तोत्र का 11 बार पाठ करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं करियर में ग्रोथ के लिए गाय को हरी घास खिलाएं और गाया माता को धन्यवाद कहें, ऐसा करने से बुध दोष का प्रभाव कम होता है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक समस्याओं से मिलती है मुक्ति

बुधवार के दिन गणेशजी को मंदिर में जाकर सिंदूर अर्पित करें और हरे रंग के एक कपड़े में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद गणेशजी का मंत्र जपते हुए जल में प्रवाहित कर दें, ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय समेत आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindilord ganeshawednesday remedies
Previous Post

अर्श से फर्श पर पहुंचा सकती है आपकी ये आदतें, भरी तिजोरी भी हो जाएगी खाली

Next Post

पितृ पक्ष में इस दिन पड़ेगा एकादशी व्रत, जानें इस दिन श्राद्ध का महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Home
धर्म

आपकी ये आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

23/08/2026
Pimples
फैशन/शैली

चेहरा होगा पिंपल फ्री, तो ऐसे करें संतरे के छिलके का इस्तेमाल

23/08/2026
Unwanted Hair
फैशन/शैली

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर हटाये अनचाहे बाल

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
Periods
फैशन/शैली

Periods में ये काम होता है सेहत के लिए नुकसानदायक

23/08/2026
Next Post
Pitru Pakasha-Ekadashi

पितृ पक्ष में इस दिन पड़ेगा एकादशी व्रत, जानें इस दिन श्राद्ध का महत्व

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated Vishwakarma Expo-2025

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान : टूलकिट और ट्रेनिंग स्कीम से जुड़ेंगे 12 नए ट्रेड्स

17/09/2025

अस्सी घाट पर भव्य दीपदान के दौरान लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

19/12/2021
rape

पुलिस ने किया असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version