• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछले साल से दोगुना अधिक खरीदा गया गेहूं : योगी

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण तीव्र होने के बावजूद गेहूं क्रय अभियान के तहत 14,22,340.76 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से दोगुना अधिक है।

श्री योगी ने मंगलवार शाम वर्चुअल माध्यम से किसानो से बातचीत में कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। उन्होंने किसानों से कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए स्वयं, परिवार तथा समाज का बचाव करने का आह्वान किया। सभी के सहयोग से कोरोना को परास्त करने में हम एक बार फिर सफल होंगे।

योगी सरकार ने पिछड़े जिलों के दर्शनीय स्थलों में पर्यटन को लगाए पंख

उन्होंने किसानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना का यह कालखण्ड किसानों की उपज की खरीद का भी समय है। उन्होंने गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों व अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को क्रय केन्द्रों पर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस समय कभी-कभी होने वाली बारिश के दृष्टिगत गेहूं को भीगने से बचाने के भी इन्तजाम सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। इस समय लगभग 06 हजार केन्द्र संचालित हैं। किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान 72 घण्टे के दौरान सुनिश्चित किया जा रहा है। 82 प्रतिशत से अधिक किसानों को गेहूं मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। प्रतिदिन 90,000 से 01 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा रही है। गेहूं खरीद का अभियान 15 जून तक जारी रहेगा।

उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण से गांवों को सुरक्षित रखने के लिए 05 मई से विशेष टेस्टिंग अभियान प्रारम्भ हो रहा है। इसके तहत राजस्व ग्रामों में घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया जाएगा और आरआर टीम द्वारा लक्षणयुक्त लोगों का एण्टीजेन टेस्ट किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर उनको निःशुल्क मेडिसिन किट उपलब्ध कराते हुए, उनका उपचार किया जाएगा।

लखनऊ के मंडलीय रेल चिकित्सालय में लगेगा ऑक्सीजन जनरेटर

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश में 05 मई से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति व्यक्ति 05 किलो निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। श्रमिक, रिक्शा, ठेला, रेहड़ी, दैनिक मजदूर आदि को भोजन की समस्या न हो इसके लिए सामुदायिक किचन की व्यवस्था की जा रही है।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

लॉकडाउन के बीच है जन्मदिन, तो घर पर ही बनाए स्वादिष्ट केक

Next Post

300 आक्सीजन प्लान्ट कब लगेंगे,तारीख बतायें योगी : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

300 आक्सीजन प्लान्ट कब लगेंगे,तारीख बतायें योगी : लल्लू

यह भी पढ़ें

CM Dhami

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया

25/05/2026
Before getting wet in the rain, definitely read the news to protect your hair

बारिश में भीगने से पहले अपने बालों की सुरक्षा के लिए जरूर पढ़ ले खबर

25/08/2021
gamblers arrested

जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार, 95 हजार रुपये बरामद

18/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version