• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है रंग पंचमी, जानें पूजा विधि एवं महत्व

Writer D by Writer D
06/03/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Rang Panchami

Rang Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रंग पंचमी (Rang Panchami) का त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ये पावन पर्व मनाया जाता है। रंग पंचमी को देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और रंगों के साथ होली खेलते हैं। ये देवताओं की अनोखी होली मानी जाती है।

यही कारण है कि रंग पंचमी के दिन पूजा-पाठ आदि का बहुत महत्व सनातन धर्म शास्त्रों में वर्णित है। रंग पंचमी पर श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा का अत्यंत शुभ फल मिलता है। रंग पंचमी का दिन विशेष रूप से श्री कृष्ण और राधा रानी को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि, इस दिन उन्हें गुलाल अर्पित कर होली खेलने से दांपत्य सुख बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल 07 या 08 मार्च रंग पंचमी किस दिन मनाई जाएगी? साथ ही जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

रंग पंचमी (Rang Panchami) 2026 कब है?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 08 मार्च को रात 09 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल रंग पंचमी का पर्व 08 मार्च को मनाया जाएगा।

रंग पंचमी (Rang Panchami) 2026 शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 23 मिनट से लेकर 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

रंग पंचमी (Rang Panchami) पूजा विधि

रंग पंचमी के दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें। फिर एक साफ चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। इसके बाद उस पर श्रीकृष्ण और राधा जी की मूर्ति या चित्र रखें। फिर उन्हें पुष्पमाला पहनाएं और नए वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद गुलाल, अबीर और सुगंधित पुष्प अर्पित करें। कुछ मौसमी फल भी पूजा में शामिल करें। माखन, मिश्री, फल और मिठाई का भोग लगाएं। दीपक और धूप जलाकर आरती करें। अंत में प्रसाद बांटें।

Tags: Rang Panchami
Previous Post

कब है शीतला अष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

पूजा में पान को करें शामिल, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Paan

पूजा में पान को करें शामिल, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

आज रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, 5 प्रहर की होती है पूजा

06/09/2024
auraiya hot mix routes

पंचायती राज द्वारा बनाए जाने वाले 11 हॉट मिक्स मार्गो का आज हुआ शिलान्यास

09/03/2021

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का रेट

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version