• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश को बनाएंगे देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। अभी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बड़ी ढांचागत परियोजना व पारदर्शी निवेश से अर्थव्यवस्था में सुधार का सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में करीब 162 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि पहले यूपी का नाम सुनते ही बाहर के लोग हंसने लगते थे। नकारात्मक धारणा बनी थी। पिछले साढ़े चार वर्षों में हमने इस धारणा को तोड़ा है। अब यूपी मॉडल की तारीफ सब जगह होती है। यूपी में भाजपा सरकार बनने से पहले व्यापारियों,उद्योगपतियों के अपहरण की घटनाएं होती थीं।

उद्योग लगने से पहले वसूली का धंधा चलता था। उन्होंने कहा कि जब अराजकता का माहौल हो तो निवेश कैैैसे आएगा। अब स्थितियां बदल गई हैं। यूपी में कानून का राज है। यहां कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे अच्छी है। अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेलों में हैं। उद्योगपतियों को सुरक्षा के माहौल के साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए नौकरशाही के मकड़जाल से मुक्ति दिलाई गई है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में 4.50 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। 1.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

 निवेश से बढ़ेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 तक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग देश में 16वीं थी, अब दो है। पूरा भरोसा है कि नई रैंकिंग में यूपी को पहला स्थान मिलेगा। निवेश और विकास परियोजनाएं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनती हैं। अच्छे निवेश का नतीजा है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। चुनौतियों के बीच भी विकास का पहिया नहीं थमा है।

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: CBI ने दर्ज की नई FIR, एक साथ 40 जगहों पर छापेमारी

 सवा चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में बीते साढ़े चार सालों के दौरान सवा चार लाख युवाओं को नौकरी दी गईं हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि पारदर्शी प्रणाली से किसी भी चयन आयोग पर कोई अंगुली नहीं उठी है। पहले की सरकारों में सरकारी नौकरी वसूली का जरिया बन जाती थी। हम युवाओं को नौकरी भी दे रहे हैं और नौकरी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी। हर मंडल में अभ्युदय कोचिंग शुरू की गई है।

पीएम मोदी की अगुवाई में कोरोना की लड़ाई मजबूत

सीएम ने कहा कि सवा साल से देश और पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है। देश और दुनिया के आंकड़ों को देखेंगे तो पाएंगे कि उत्तर प्रदेश कोरोना से सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थिति में है। हमने कोरोना की चुनौती से निपटने के साथ ही जीवन के साथ जीविका बचाने के उद्देश्य से काम किया है। इसका सकारात्मक परिणाम सामने है।

कोरोना से निराश्रित महिलाओं के लिए योजना

शिलान्यास व लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निराश्रित हुई महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ठोस योजना पर काम कर रही है। ऐसी महिलाओं के लिए तत्काल पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिस तरह से निराश्रित बच्चों की व्यवस्था की गई है, वैसी ही व्यवस्था महिलाओं के लिए भी करेंगे।

Tags: cm of uttar pradeshcm yogi adityanathGorakhpur Hindi Samachargorakhpur newsGorakhpur News in HindiLatest Gorakhpur News in Hindinumber one economic countryगोरखपुर समाचार
Previous Post

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: CBI ने दर्ज की नई FIR, एक साथ 40 जगहों पर छापेमारी

Next Post

रसायन फैक्टरी में हुआ शक्तिशाली विस्फोट, 21 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Explosion

रसायन फैक्टरी में हुआ शक्तिशाली विस्फोट, 21 लोग घायल

यह भी पढ़ें

Heart Beat

दिल की धड़कन की गति तेज़ होने पर करे ये उपचार

18/08/2025
mission shakti 3.0

मिशन शक्ति 3.0 का आगाज, कोरोना काल में सेवा करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

21/08/2021

5 जनवरी राशिफल : आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की किस्मत का पिटारा

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version