• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर में सपरिवार करूंगा पूजा अर्चना: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
22/03/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद वह सपरिवार रामलला के दर्शन करने आयेंगे।

पार्टी के पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय की पत्नी चन्द्रावती पाण्डेय के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने आये श्री यादव (Shivpal Yadav)  ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा के शासन काल में अयोध्या में बहुत विकास कार्य कराये गये है लेकिन जनता को कोई परेशानी नहीं हुई थी। आज भाजपा के शासन काल में यहां हो रहे विकास कार्यों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और काफी परेशान है। उन्होंने दोहराया “ आज भी श्रीराम हमारे आदर्श हैं। हम रामचरित मानस को मानते हैं। अयोध्या में जब राम मंदिर बन जायेगा तो हम परिवार सहित दर्शन करने अवश्य आयेंगे।”

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर सपा उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलायेगी। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश एवं प्रदेश का आम जनमानस, नौजवान और किसान काफी परेशान है। बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों को उनकी उपज का लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा जनता से किये गये वादे को पूरा नहीं कर रही है। भाजपा संविधान को नहीं मानती है और सत्ता का दुरुपयोग कर विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर केस दर्ज कराकर विपक्ष को दबाने का कार्य कर रही है।

सपा महासचिव (Shivpal Yadav) ने कहा कि भाजपा देश के कुछ पूंजीपतियों के लिये काम कर रही है। जीएसटी के चलते मध्यम वर्ग के व्यापारी काफी परेशान हैं। 2024 के लोकसभा के चुनाव में देश में भाजपा को हराने के लिये समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि किस पार्टी से गठबंधन किया जाय। इसके विकल्प खुले हैं।

मैं जिससे भी मिलता हूं, सरकार उससे सब कुछ छीन लेती है: अखिलेश यादव

मंगलवार को कोलकाता में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी दूरी बनाये रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की भी स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मीडिया में बने रहने के लिये अस्पतालों में छापा मारते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि बेमौसम हुई बरसात से अभी तक सरकार ने किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया, जबकि सपा शासन में तुरन्त मुआवजा मिल जाता था। श्री यादव जिला प्रवक्ता बलराम यादव के निवास वशिष्ठ कुंड अयोध्या भी गये। सपा प्रवक्ता बलराम यादव की माता का निधन हो गया था। उनकी माता को श्रद्धांजलि देने उनके निवास भी पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, निवर्तमान अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, सपा नेता छेदी सिंह, रमाकान्त यादव आदि सपा नेता मौजूद थे।

Tags: ayodhya newsshivpal yadav
Previous Post

अतीक अहमद के दो बेटों के मामले में सुनवाई 24 मार्च को

Next Post

नैनीताल में लगा एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Liquid Mirror Telescope

नैनीताल में लगा एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

यह भी पढ़ें

Kat told IPL

आईपीएल टीमें यूएई में छह की बजाय तीन दिन का चाहती है क्वारंटाइन

05/08/2020
PM Modi

एक साथ हों लोकसभा-विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी

27/01/2025
Indian micro blogging app Ku has got a big success, read the news

भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप कू के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पढ़े खबर

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version