• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं गन्ना बीज उत्पादन

Writer D by Writer D
24/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Sugarcane Farmers

Sugarcane Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल कर रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में गठित 3000 से भी अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं अब गन्ना बीज (Sugarcane Seeds) उत्पादन जैसे तकनीकी कार्यों में जुट गई हैं। इससे न केवल महिलाओं को आय का स्थायी स्रोत मिल रहा है, बल्कि गन्ना उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में भी वृद्धि हो रही है।

बढ़ने लगी गन्ने (Sugarcane) की उपज

राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 में महिलाओं के माध्यम से चार करोड़ से अधिक सिंगल बड बीजों का वितरण किया गया है। ये बीज गन्ना (Sugarcane) किसानों के बीच बड़े पैमाने पर वितरित किए जा रहे हैं, जिससे गन्ने की उपज बढ़ने लगी है।

त्वरित बीज संवर्धन में जुटीं महिलाएं

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामूहिक रूप से त्वरित बीज संवर्धन अभियान में भाग ले रही हैं। इसके तहत महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, बीज संरक्षण, देखभाल एवं गुणवत्ता नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह पहल गांव की महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से भी सक्षम कर रही है।

ऑनलाइन बुकिंग से मिल रहे हाईटेक सीड किट

राज्य सरकार ने गन्ना (Sugarcane) किसानों के लिए तकनीक को भी माध्यम बनाया है। अब किसानों को ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सीड किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को बिना किसी परेशानी के उन्नत किस्म की खेती करने में मदद मिल रही है।

बेहतर गन्ना (Sugarcane) किस्मों का विकास जारी

सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत बेहतर उपज वाली और रोग प्रतिरोधक गन्ना किस्मों का लगातार विकास किया जा रहा है। इससे किसानों को ऐसी फसलें मिल रही हैं जो कम समय में ज्यादा लाभ देने वाली हैं। यह पहल न केवल उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नवाचार का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह रणनीति “आत्मनिर्भर किसान” और “आत्मनिर्भर नारी शक्ति” के सपने को साकार करने की ओर तेजी से अग्रसर है।

Tags: Sugarcane
Previous Post

गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहींः सीएम योगी

Next Post

आज की अमावस्या है बेहद खास, इन कामों से बदल सकती है किस्मत!

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
Jyeshtha Amavasya

आज की अमावस्या है बेहद खास, इन कामों से बदल सकती है किस्मत!

यह भी पढ़ें

अब एक वोटर लिस्ट से होगा चुनाव Now election will be done through a voter list

देश में अब एक वोटर लिस्ट से होगा चुनाव, इसके लिए पीएमओ ने कसी कमर

29/08/2020
dowry

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

29/08/2022

गठिया से है परेशान, मदद करेगी जादुई थेरेपी

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version