• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज सेवा में भी जुटी वैश्य समाज की महिलाएं : नन्दी

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
nandgopal nandi

nandgopal nandi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश से जुड़ी पश्चिमी उत्तर की महिला पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में पूरे मनोयोग के साथ होम आइसोलेशन में रह रहे और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सेवा में तत्पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

मंत्री नन्दी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल संवाद में गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली जनपद से वैश्य समाज महिला से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। जो इस कोविड काल में घर परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही समाज सेवा में भी जुटी हुई है।

वैश्य समाज महिला की प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में वैश्य समाज की महिलाएं इस संक्रमण काल में अपने सामाजिक दायित्वों का क्षमतानुसार बखूबी निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने मंत्री नन्दी को बताया कि पिछले दिनों बिजनौर में ऑक्सीजन प्लांट प्रशासन की मदद से चालू कराया गया, जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों की जान बच सकी।

ड्यूटी पर तबीयत बिगड़ने से सिपाही की मौत, पुलिसकर्मियों ने दी अंतिम सलामी

मुरादाबाद, शामली, संभलपुर की महिला पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंद लोगों तक भोजन, दवा आदि सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड संक्रमण कम होने के बाद अगर कोई महिला व्यवसाय करना चाहती है तो उन्हें प्रमोट किया जाए। शामली और सम्भल में टीचर्स व व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

मंत्री नन्दी ने परिवार के साथ ही समाज सेवा के कार्य में जुटी वैश्य समाज महिला से जु़ड़ी महिलाओं के कार्यों की सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार के सक्रियता से ही आज कोरोना संक्रमण पूरी तरह से कंट्रोल में है। डब्ल्यूएचओ ने भी उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास की सराहना की है। वहीं महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए योगी मॉडल को अपनाने का सुझाव दिया है।

तेज धमाके के साथ राधा-कृष्ण मंदिर भरभरा कर गिरा, चार दशकों से बंद थी पूजा अर्चना

वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी अजय गोयल, प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल, डॉ. रचना अग्रवाल, कल्पना गर्ग, रमा गुप्ता, सकुंजवाला अग्रवाल, शीनू गुप्ता, अर्चना कंसल, शालिनी अग्रवाल, पूजा गुप्ता, सोनल, नीरा अग्रवाल, चारू गोयल, शालू गर्ग, कृष्णा गर्ग, पूनम गुप्ता, कुमुद अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल आदि शामिल रहीं।

Tags: nandgopal nandiup news
Previous Post

एक बार फिर इस राज्य ने बढाया लॉकडाउन, जारी रहेंगी सभी पाबंदियां

Next Post

BJP का दामन थामने वाली सोनाली गुहा ने कहा- ‘दीदी’ के बिना नहीं रह सकती

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
Next Post

BJP का दामन थामने वाली सोनाली गुहा ने कहा- 'दीदी' के बिना नहीं रह सकती

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ टीम के हारने के बावजूद डेविड वॉर्नर ने हासिल किया खास मुकाम

05/09/2020
Titanic

12,500 फीट की गहराई से टाइटैनिक का मलबा निकालने की तैयारी, अमेरिका कर रहा है विरोध

02/09/2023
Horoscope

1 अप्रैल राशिफल: महीने के पहले दिन इन राशियों को होगा धन लाभ

01/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version