• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की सभी रेंज में बनेंगे महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र

Writer D by Writer D
09/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Government

UP Government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के दावा करते हुये दोहराया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मकसद से जल्द ही सूबे की सभी रेंज में महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र बनाये जायेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलाया जा रहा अभियान महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने सफल हो रहा है। बीते चार वर्षों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के आंकड़ों में आयी कमी इसे साबित कर रही है। इन आंकड़ों के अनुसार दूसरे राज्यों की अपेक्षा प्रदेश पुलिस ने महिला अपराध के मामलों में आरोपियों को सबसे अधिक सजा दिलाने में कामयाबी हासिल की है। पास्को एक्ट एवं महिला अपराध के संगीन मामलों में अपराधियों को जेल भेजा है।

कामाख्या एक्सप्रेस में मिली 1.10 करोड़ की जाली करेंसी, जांच में जुटी IB

बीती 17 अक्तूबर से शुरु हुए ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत गत तीन मार्च तक प्रदेश में कुल 3,440 अ‍पराधि‍यों के खिलाफ कठोर पर कार्रवाई की गई। यहीं नहीं राज्य में महिलों महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सभी रेंज में महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र बनाये जाने का फैसला लिया है। यह पुलिस चौकियां थाने की तर्ज पर कार्य करते हुए महिला अपराध के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

उन्होने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने आपरेशन एंटी रोमियो चला कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने की छूट पुलिस को दी थी जिससे साफ हो गया था कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर उनकी सख्ती जारी रहेगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने वीमेन पावर लाइन -1090 और यूपी 112 को भी सक्रिय किया। मिशन शक्ति अभियान के दौरान पुलिस की इन दोनों एजेंसियों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शानदार कार्य किया।

नवाब कला निर्माण प्रेमी थे, रामपुर की धरोहरों को मिले अंतराष्ट्रीय पहचान : राजेन्द्र

यूपी 112 के प्रभारी एडीजी असीम अरुण के अनुसार, यूपी 112 हर दिन 907 महिलाओं तक मदद के लिए पहुंच रही है। और मिशन शक्ति अभियान के तहत यूपी 112 ने एक लाख 21 हजार महिलाओं को सहायता पहुंचाई है। इसी प्रकार प्रदेश पुलिस में चौबीस घण्टे निरन्तर चलने वाले काल सेण्टर वीमेन पॉवरलाइन-1090 के जरिये महिलाओं के साथ छेड़खानी करने, उन्हें धमकी देने सरीखे अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Tags: UP governmentup news
Previous Post

एक करोड़ के गबन की आरोपी प्रधान व पति को अग्रिम जमानत से इंकार

Next Post

20 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार, ‘ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे ट्रक से कर रहे थे तस्करी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
20 lakhs liqour recovered

20 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार, 'ऑन आर्मी ड्यूटी' लिखे ट्रक से कर रहे थे तस्करी

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

इमोशनल नोट के साथ कंगना रनौत ने भाई अक्षत संग शेयर की बचपन की फोटो

08/11/2020
Maha Kumbh

आतिशी से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, महाकुंभ में विपक्षी राज्यों के सीएम को मिलेगा न्योता

06/12/2024
Lord Surya Narayana

अगहन मास में करें ये उपाय, हर काम में सफलता मिलने के साथ होगी हर परेशानी दूर

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version