• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज, विश्वकप मुकाबलों के लिए इकाना स्टेडियम भी तैयार

Writer D by Writer D
05/10/2023
in खेल
0
World Cup Cricket

World Cup Cricket

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  विश्वकप क्रिकेट 2023 (World Cup Cricket) का शुभारंभ आज से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से हो रहा है। 5 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के पांच मुकाबले लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके लिए लखनऊ आने वाली टीमों का शिड्यूल जा कर दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से विश्वकप (World Cup Cricket) मुकाबलों के लिए जारी शिड्यूल के अनुसार, 12 अक्तूबर (ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका) को होने वाले पहले मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ अक्तूबर को दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी, जबकि दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया के नौ अक्तूबर को चेन्नई से आने की सूचना है। इस कड़ी में 16 अक्तूबर (ऑस्ट्रेलिया- श्रीलंका) को होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका 11 अक्तूबर को हैदराबाद से लखनऊ आएगी। 19 अक्तूबर (श्रीलंका-नीदरलैंड) को होने वाले मुकाबले के लिए नीदरलैंड की टीम धर्मशाला से लखनऊ आएगी। 29 अक्तूबर (भारत-इंग्लैंड) को होने वाले मुकाबले के लिए भारत की टीम 25 को धर्मशाला से और इंग्लैंड की टीम 27 को बंगलूरू से लखनऊ पहुंचेगी। शहर में विश्वकप के तहत तीन नवंबर (नीदरलैंड-अफगानिस्तान) को होने वाले मुकाबले के लिए नीदरलैंड की टीम 30 अक्तूबर को कोलकाता से और अफगानिस्तान की टीम 30 अक्तूबर को पुणे से लखनऊ आएगी।

Asian Games: भारत की झोली में एक और गोल्ड, विमेंस आर्चरी टीम ने जीता मेडल

इकाना स्पोर्ट्स सिटी के एमडी उदय सिन्हा का कहना है कि विश्वकप (World Cup Cricket) के पांच मुकाबलों के लिए स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। बी ग्राउंड में एलईडी फ्लड लाइट लगाकर परीक्षण किया जा चुका है। बी ग्राउंड में बनी 16 पिच में सात का चयन अभ्यास के लिए किया गया है, जहां खिलाड़ी मुख्य स्टेडियम की तरह अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

इकाना स्टेडियम अभ्यास के लिए तैयार

अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम को क्रिकेट विश्वकप (World Cup Cricket) की तैयारियों के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम के करीब खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तैयार बी ग्राउंड में फ्लड लाइट जगमगाने लगी हैं। इस तरह इकाना स्टेडियम देश के उन चुनिंदा खेल परिसरों में शुमार हो गया है। जहां दो फ्लड की स्टेडियम में सुविधा है।

ग्राउंड की सात पिचों को अभ्यास के लिए नए सिरे से तैयार किया गया है। पिचों को मुख्य स्टेडियम की तर्ज पर सर्वश्रेष्ठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। बी ग्राउंड के ड्रेसिंग रूम को भी नया रूप दिया गया है, जहां अभ्यास के बाद खिलाड़ी आराम कर सकेंगे।

Tags: cricket newsCricket News in Hindisports newssports news in hindiWorld Cup CricketWorld Cup Cricket 2023World Cup Cricket schedule
Previous Post

पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी, बच्चे सहित दो लोगों की मौत

Next Post

शराब कंपटीशन में चली गई जान, इतने इनाम के लिए पी ली ढेर सारी दारू

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
Liquor

शराब कंपटीशन में चली गई जान, इतने इनाम के लिए पी ली ढेर सारी दारू

यह भी पढ़ें

CES 2026 में Samsung का बड़ा धमाका, Galaxy Book 6 Ultra से लेकर Book 6 तक हुए लॉन्च

Samsung ने CES 2026 में मचाया धमाल, Galaxy Book 6 सीरीज हुई लॉन्च

07/01/2026
CM Bhagwant Mann

पंजाब में Physics Wallah की डिजिटल यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, विधानसभा में बिल पास

10/08/2026
yogi

मात्र 1 रुपए में कर्मचारियों और वकीलों को घर देगी योगी सरकार, तैयार हुआ मसौदा

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version