• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि के नौ दिनों में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें मां की आराधना

Writer D by Writer D
03/04/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवरात्रि (Chaitra Navratri) के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। इसके साथ ही कुछ लोग पहला और आखिरी तो कुछ नौ दिनों का उपवास कर मां से सुख समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में ना केवल मां का श्रृंगार खास तरह से किया जाता है बल्कि अगर कोई जातक मां की पूजा के दिन के अनुरूप वस्त्र पहने तो भी फलदायी होता है। जानें नवरात्रि के नौ दिनों में किस दिन कौन से रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है।

  1. मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। इस दिन कलश की स्थापना की जाती है और पूजन किया जाता है। अगर इस दिन पूजा करने वाला उपासक लाल, गुलाबी या फिर गहरे गुलाबी रंग का कपड़ा पहनकर पूजा करेगा तो वो शुभ फलदायी होता है।

  1. देवी ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन सफेद, क्रीम या फिर पीले रंग के वस्त्र पहकर पूजा करना फलदायी होता है। इसके साथ ही सभी मनोरथ पूरे भी होते हैं।

  1. मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां च्रंद्रघंटा की उपासना की जाती है। मां चंद्रघंटा बाघ पर सवार दुर्गा जी का ही तीसरा स्वरूप हैं। इस दिन पीला, लाल, दूधिया फिर केसरिया रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने पर मां प्रसन्न हो जाती हैं और चिरायु, आरोग्य और सुखी होने का आशीर्वाद देती हैं।

  1. देवी कूष्मांडा

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। मां कूष्मांडा को प्रकृति की देवी कहा जाता है। इसीलिए इस दिन क्रीम, पीला, हरा और भूरे रंग का वस्त्र पहनकर पूजा करना फलदायी होता है।

  1. स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की आराधना की जाती है। स्कंदमाता की पूजा अर्चना सफेद, दूधिया, लाल या फिर हरे रंग के वस्त्र पहनकर करना शुभ फलदायी होता है। मां प्रसन्न होकर आरोग्य और ज्ञान की प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।

  1. मां कात्यायनी

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना होती है। दुर्गा मां के इस स्वरूप को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है। इस दिन नारंगी, लाल, मेरून, गेरुआ या फिर मूंगा रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना चाहिए।

  1. कालरात्रि

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। इनकी पूजा में बैंगनी, ग्रे, नीला और आसमानी रंग शुभ माना जाता है। मां प्रसन्न होकर भक्तों को क्लेशों से दूर रहने का आशीर्वाद देती हैं।

  1. महागौरी

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की अर्चना की जाती है। महागौरी को सुख शांति की देवी कहा जाता है। इनकी पूजा में केसरिया, नारंगी, गुलाबी या फिर लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

  1. मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने वालों को लाल, गुलाबी, क्रीम, नारंगी वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsChaitra navratriChaitra Navratri 2022navratri 2021Navratri News
Previous Post

3 अप्रैल राशिफल: जानिए कितने बुलंद हैं आज आपकी किस्मत के सितारे

Next Post

एक बार जरूर ट्राई करें सूजी के रसगुल्ले

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

01/08/2026
Glowing Skin
फैशन/शैली

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं फेसपैक

31/07/2026
Tomato Besan Veg Omelet
Main Slider

सावन में बनाएं बिना अंडों का ऑमलेट, मिनटों में होता है बनकर तैयार

31/07/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

31/07/2026
Chandra and Surya Grahan
Main Slider

अगस्त में बन रहा सूर्य-चंद्र ग्रहण का महासंयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

31/07/2026
Next Post
Definitely try once, the rasgulla of semolina will become crazy

एक बार जरूर ट्राई करें सूजी के रसगुल्ले

यह भी पढ़ें

UP Police Constable Recruitment Exam-2023 Cancelled

युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा निर्णय, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त

24/02/2024
Madarsa Board Exam

यूपी में हर मदरसे में गाया जाएगा राष्ट्रगान, आदेश जारी

24/03/2022
Horoscope

14 फरवरी राशिफल: आज इन राशि वालों के चमकेंगे सितारे

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version